CPL 2025, Kieron Pollard: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के बल्ले का तूफान संन्यास लेने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खेली जा रही है और इस लीग में पोलार्ड त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है और बल्ले से तूफान ला दिया है.
पोलार्ड ने सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तबाही मचा दी और उन्होंने विस्फोटक पारियां खेली. स्टार ऑलराउंडर ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगा दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
दरअसल, लुसिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए. नाइट राइडर्स ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन इसके बाद लगातार 2 विकेट गंवा दिए लेकिन फिर पोलार्ड क्रीज पर आए और उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कोचिंग करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन सीपीएल में वे अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं.
पोलार्ड ने इस मुकाबले में 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी के बदौलत नाइट राइडर्स अच्छा स्कोर बना सकी. पोलार्ड के अलावा सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने भी अच्छी पारी खेली और उन्होंने 30 गेदों पर 43 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. तो वहीं कप्तान निकोलस पूरन ने भी 34 रनों की पारी खेली.
Polly powers a historic maximum!🪐
— CPL T20 (@CPL) August 24, 2025
200 CPL sixes up in the style! 🔥
#CPL25 #CricketPlayedLouder#BiggestPartyInSport #SLKvTKR #Sky365 pic.twitter.com/A4uCjjvEFQ
इस मुकाबले में किंग्स की तरफ से रॉस्टन चेज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर के दौरान 23 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने भले ही एक विकेट हासिल किया लेकिन उनकी इकोनॉमी 6 से भी कम रही.