menu-icon
India Daily

CWG 2026 Day-5 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज होगी मेडल्स की बारिश! जानिए पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होने हैं. एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक में भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे. मीराबाई चानू के स्वर्ण के बाद अब भारत को और सफलताओं की उम्मीद है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CWG 2026 Day-5 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज होगी मेडल्स की बारिश! जानिए पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल
Courtesy: AI

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. शुरुआती दिनों में वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. एथलेटिक्स की आधिकारिक शुरुआत के साथ कई भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में मैदान पर उतरेंगे. ऊंची कूद, लंबी कूद, बाधा दौड़, वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी और जिम्नास्टिक सहित कई पदक स्पर्धाओं में भारत की मजबूत दावेदारी रहेगी.

एथलेटिक्स में पदकों पर रहेगी नजर

सोमवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत के साथ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी. सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल में पदक जीतने का प्रयास करेंगे. वहीं तेजस शिरसे 110 मीटर बाधा दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे. पूजा सिंह, मुरली श्रीशंकर, गुरिंदरवीर सिंह और अन्य खिलाड़ी भी क्वालीफाइंग राउंड में उतरेंगे.

वेटलिफ्टिंग से फिर बढ़ेंगी उम्मीदें

मीराबाई चानू के स्वर्ण और ऋषिकांत सिंह के रजत पदक के बाद अब भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव और 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी चुनौती पेश करेंगी. वहीं पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में वी अजय बाबू भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे.

27 जुलाई के लिए भारत का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स

पूजा सिंह, महिला ऊंची कूद क्वालीफाइंग राउंड - दोपहर 2:30 बजे

यशस पलाक्ष और संतोष तमिलारासन, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 - दोपहर 2:40 बजे

मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लंबी कूद में क्वालीफाइंग, ग्रुप ए - दोपहर 3 बजे

गुरिंदरवीर सिंह, पुरुष 100 मीटर दौड़, राउंड 1-हीट 4 - दोपहर 3:10 बजे

लोकेश सत्यनाथन, पुरुषों लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप बी - शाम 4:20 बजे

तेजस शिरसे, पुरुष 110 मीटर हर्डल्स राउंड, फर्स्ट राउंड - शाम 4:30 बजे

शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के. शायला, महिला शॉट पुट F57 फ़ाइनल (मेडल इवेंट) - 11:35 PM

सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर, पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट) - 11:40 बजे

राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी, पुरुषों की 100 मीटर टी38 फ़ाइनल (मेडल इवेंट) - रात 1:57 बजे

तेजस शिरसे, पुरुष की 110 मीटर हर्डल्स फाइनल राउंड, सब्जेक्ट टू क्वालिफिकेशन (मेडल इवेंट) - सुबह 2:15 बजे

तैराकी और पैरा-तैराकी

साजन प्रकाश, पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 2 - 3 बजे

स्वातिक पाटिल, पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 - हीट 2 - दोपहर 4:26 बजे

स्वातिक पाटिल, पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 फाइनल, योग्यता के अधीन (मेडल इवेंट) - रात 12:02 बजे

आर्यन नेहरा, पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल में सबसे तेज हीट/फाइनल (मेडल इवेंट) - रात 1:07 बजे

साजन प्रकाश, पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, योग्यता के अधीन (मेडल इवेंट) - सुबह 1:44 बजे

मुक्केबाजी

सचिन सिवाच vs विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16 - शाम 4:45 बजे

अंकुश, पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में राउंड ऑफ़ 16 - शाम 6 बजे

साक्षी चौधरी vs लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना) महिला 51 किलोग्राम वर्ग का राउंड ऑफ 16 - रात 10:30 बजे

सुमित कुंदू vs जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड), पुरुष 70 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ़ 16 - रात 1 बजे

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

प्रोतिस्था सामंता, महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट) - शाम 6:15 बजे

वेट लिफ्टिंग

ज्ञानेश्वरी यादव, महिला 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) - शाम 5:45 बजे

बिंद्यारानी देवी, महिला 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) - रात 8 बजे

अजय बाबू, पुरुष 79 किग्रा फ़ाइनल (मेडल इवेंट) - रात 12:45 बजे

लॉन बाउल्स और पैरा-बाउल्स

पुतुल सोनोवाल vs अनवर हमादा (केन्या), पुरुष सिंगल सेक्शन डी अनुभागीय खेल - रात 10:05 बजे

पुरुष सिंगल और महिला पेयर के सेमीफाइनल, पुतुल सोनोवाल और रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी के क्वालीफाई करने पर निर्भर - रात 1:10 बजे

3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

भारत vs नाइजीरिया, महिला व्हीलचेयर पूल बी मैच - रात 12 बजे