India vs Zimbabwe, 3rd T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 192 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और जिम्बाब्वे को लक्ष्य तक पहुंचने का मौका नहीं दिया.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और मैदान के हर हिस्से में शानदार शॉट लगाए. वैभव ने 49 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उन्होंने इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया. उनके अलावा दूसरे बल्लेबाजों ने भी उपयोगी रन जोड़े, जिससे भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
The very first of many for the teenage sensation ✨
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9— BCCI (@BCCI) July 26, 2026Also Read
- CWG 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
- भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता FIH Youth Hockey5s Asian Championship का खिताब, वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालिफाई
- CWG 2026 में दर्दनाक हादसा, इंग्लैंड के युवा जिमनास्ट का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत पहली ही गेंद पर खराब हो गई. तेज गेंदबाज मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को बिना खाता खोले आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. इसके बाद यश ठाकुर ने एक ही ओवर में डियोन मेयर्स और कप्तान सिकंदर रजा को आउट कर मुकाबला पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया. रवि बिश्नोई ने बेन करन का विकेट लेकर दबाव बढ़ाया. मयंक यादव ने वेस्ली माधेवेरे को भी पवेलियन भेजा. वहीं अशोक शर्मा ने तादिवनाशे मारुमनी का विकेट हासिल किया. शुरुआती झटकों के बाद जिम्बाब्वे लगातार दबाव में रहा.
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
जिम्बाब्वे की टीम बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश करती रही लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. रेयान बर्ल और कुछ अन्य बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी. भारत ने मुकाबला 35 रन से जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने लगातार तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव और यश ठाकुर ने अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा.