मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड


Sagar Bhardwaj
26 Jul 2026

भारत को मिला पहला गोल्ड

    मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर अभियान की शानदार शुरुआत की.

लगातार तीसरी बार गोल्ड

    31 वर्षीय मीराबाई ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी.

190 किलोग्राम का विजयी प्रदर्शन

    चानू ने स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा उठाकर कुल 190 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

    स्नैच में 85 किग्रा उठाकर मीराबाई ने गेम्स और कॉमनवेल्थ दोनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

चौथा CWG मेडल

    इस जीत के साथ मीराबाई चानू के नाम अब कॉमनवेल्थ गेम्स में चार पदक हो गए हैं.

पहली कोशिश नाकाम, फिर शानदार वापसी

    स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में पहला प्रयास असफल रहा, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी कर गोल्ड पक्का कर दिया

105 किग्रा पर लगाया गोल्डन दांव

    क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा सफलतापूर्वक उठाकर उन्होंने नाइजीरिया की रूथ न्यॉन्ग को पीछे छोड़ दिया.

आत्मविश्वास और जज्बे की मिसाल

    बार के सामने पहुंचने से पहले उनका जोशीला अंदाज और फिर सफल लिफ्ट ने पूरे एरिना को तालियों से गूंजा दिया.

एशियन गेम्स पर है नजर

    मीराबाई पहले ही कह चुकी थीं कि उनका असली लक्ष्य सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में पदक जीतना है.

कहां की रहने वाली हैं चानू

    मीराबाई मणिपुर की रहने वाली हैं.

More Stories