Paris Olympic 2024: 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो रही है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय ओलंपिक दल के लिए बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई 2024 ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस जाने वाले भारतीय एथलीटों के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान करेगा. पेरिस ओलंपिक में 117 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा.
BCCI ने भारतीय ओलंपिक महासंघ के लिए खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि वह भारतीय ओलंपिक संघ को करोड़ों रुपये देगा. बीसीसीआई सचिव जय शान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कि भारतीय दल के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि BCCI 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा.
BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि BCCI 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा. हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं. हमारे पूरे दल को हमारी शुभकामनाएँ. भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद!
I am proud to announce that the @BCCI will be supporting our incredible athletes representing #India at the 2024 Paris Olympics. We are providing INR 8.5 Crores to the IOA for the campaign.
— Jay Shah (@JayShah) July 21, 2024
To our entire contingent, we wish you the very best. Make India proud! Jai Hind! 🇮🇳…
भारतीय दल के कुल 47 महिला और 70 पुरुष एथलीट पेरिस ओलंपिक में हिंदुस्तान का झंडा गाड़ते हुए नजर आएंगे. क और फील्ड एथलीटों का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व 29 एथलीटों के साथ होगा. निशानेबाज में 21 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारोत्तोलन में, भारत का प्रतिनिधित्व केवल मीराबाई चानू करेंगी. 2021 टोक्यो उन्होंने रजत पदक जीता था. घुड़सवारी, जूडो और रोइंग में भी केवल एक एथलीट होगा.