menu-icon
India Daily

रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? BCCI ने लिया बड़ा फैसला!

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे संन्यास को लेकर खबरें चर्चा में हैं. ऐसे में जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) फैसला लेने वाला है.

mishra
रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? BCCI ने लिया बड़ा फैसला!
Courtesy: Social Media

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने वाले हैं. दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वनडे क्रिकेट में उनकी भागीदारी को लेकर अभी सवाल बने हुए हैं. 

सूत्रों के अनुसार BCCI जल्द ही इन दोनों के साथ बैठक करेगा ताकि यह तय किया जा सके कि वे वनडे क्रिकेट में कब तक खेलते रहेंगे. बता दें कि रोहित ने टेस्ट से संन्यास लेते समय इस बात की जानकारी दी थी कि वे वनडे क्रिकेट में आगे भी खेलना जारी रखेंगे.

एशिया कप के बाद होगा फैसला

BCCI ने इस मामले में एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड का मानना है कि रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को उनकी मर्जी के अनुसार फैसला लेने की आजादी दी जानी चाहिए. सूत्रों के मुताबिक यह चर्चा एशिया कप के बाद होगी. बोर्ड का यह कदम यह दर्शाता है कि वह इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव और योगदान का सम्मान करता है. 

इसके साथ ही, BCCI वनडे टीम में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहा है. खबर है कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. इससे रोहित शर्मा पर कप्तानी का दबाव कम होगा, और वह पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकेंगे. 

वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर रोहित-विराट की नजर

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी. ऐसे में उन्हें कप्तानी से हटाना भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए मुश्किल होने वाला है. तो वहीं विराट कोहली ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया था और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में रोहित और विराट की नजरें वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं और इस विश्व कप में खेलना चाहते हैं. साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था.