menu-icon
India Daily

'न हम पाकिस्तान में खेलेंगे न उसे भारत में खेलने देंगे', एशिया कप में होने वाली टक्कर से पहले गरजा खेल मंत्रालय

गुरुवार को खेल मंत्रालय की तरफ से एक बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है कि, 'भारत पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा, और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में बाइलेटरल सीरीज  खेलने की अनुमति देंगे.''

garima
Edited By: Garima Singh
'न हम पाकिस्तान में खेलेंगे न उसे भारत में खेलने देंगे', एशिया कप में होने वाली टक्कर से पहले गरजा खेल मंत्रालय
Courtesy: x

India vs Pakistan: गुरुवार को खेल मंत्रालय की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है कि, 'भारत पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा, और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में बाइलेटरल सीरीज खेलने की अनुमति देंगे.'' लेकिन इसके साथ ही यूएई में होने वाले एशिया कप में भारत - पाक मैच हरी झंडी भी मिल गई है. 

9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को और संभवतः 21 सितंबर को दुबई में होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह टी20आई प्रारूप का आयोजन अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

एशिया कप में होगी भिड़ंत 

हालांकि यह प्रतिबंध बहुपक्षीय टूर्नामेंटों जैसे एशिया कप पर लागू नहीं होगा. इन आयोजनों में भारत और पाकिस्तान एक मंच पर एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं. यह व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों की निगरानी में होती है, जो द्विपक्षीय संबंधों की बाध्यता से मुक्त होती है. सूत्र ने आगे कहा, "हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में भाग लेने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह एक बहुपक्षीय आयोजन है. लेकिन पाकिस्तान को बाइलेटरल टूर्नामेंट के लिए भारतीय में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि हम ओलंपिक चार्टर के मुताबिक बहुपक्षीय आयोजनों का सम्मान करेंगे.

सूर्यकुमार की अगुवाई में एशिया कप में उतरेगी टीम इंडिया 

एशिया कप में भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. BCCI ने बीते 19 अगस्त को टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.