BCCI Meeting: पिछले कुछ दिनों से टीम इंडिया को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है, क्योंकि उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार मिली. इस शर्मनाक शिकस्त के बाद शुक्रवार को बीसीसीआई ने करीब 6 घंटे की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर मौजूद थे. कोच गौतम गंभीर ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि बोर्ड कुछ फैसलों से नाराज दिखा.
मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में टीम के प्रदर्शन पर गहन चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने कप्तान और कोच से सवाल किया कि जब बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, तो पहले दिन से ही स्पिन-फ्रेंडली पिच क्यों चुनी गई? इसके अलावा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट से अचानक हटाए जाने और गंभीर की कोचिंग शैली पर भी चर्चा हुई.
🚨 POINTS DISCUSS IN 6 HOURS MARATHON MEETING 🚨
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 8, 2024
- Rohit Sharma, Gautam Gambhir, Ajit Agarkar, Jay Shah & Roger Binny all present in the meeting. (PTI).
- India's defeat vs NZ.
- Gautam Gambhir's coaching style.
- Rank Turner pitches.
- Resting Bumrah from 3rd Test. pic.twitter.com/gVpBYuvhoK
बैठक में बीसीसीआई ने कप्तान रोहित शर्मा, कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर से टीम की समस्याओं के समाधान के सुझाव भी मांगे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से बताया कि चयनकर्ताओं को बुमराह के आखिरी समय पर हटने की जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे संवादहीनता का मुद्दा बीसीसीआई के सामने आया. बोर्ड ने इस पर जोर दिया कि भविष्य में बेहतर संवाद की जरूरत है, ताकि सभी एक ही पृष्ठ पर हों.
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की तैयारी पर भी चर्चा
बताया जा रहा है कि मैराथन बैठक में कीवी टीम के खिलाफ हार के अलावा, ऑस्ट्रेलिया में आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए बेहतर तैयारी पर भी चर्चा हुई.