menu-icon
India Daily

ऑस्ट्रेलिया वूमेन के खिलाफ भारत की करारी हार, कंगारू टीम ने 9 विकेट से रौंदा

Australia A Women vs India A Women: इंडिया वूमेन ए की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज के अंतिम मैच में बुरी तरह से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

mishra
ऑस्ट्रेलिया वूमेन के खिलाफ भारत की करारी हार, कंगारू टीम ने 9 विकेट से रौंदा
Courtesy: Social Media

Australia A Women vs India A Women: इंडिया ए वूमेन की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज में भारत की महिला टीम ने भले ही जीत हासिल की लेकिन अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारत ए की टीम को 9 विकेट से करारी हार मिली.

इस मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी ढह गई और भारत की टीम 216 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस दौरे पर भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब वनडे सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम की नजर एकमात्र होने वाले फर्स्ट क्लास मैच पर टिकी हुई है.

भारत की निराशाजनक बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवरों में 216 रनों पर सिमट गई थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने सबसे अधिक 59 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. उनके अलावा यष्तिका भाटिया ने 54 बॉल पर 42 रन बनाए और उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. इसी वजह से टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी.

ऑस्ट्रेलिया ए के लिए कप्तान तालिया मैग्राथ ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 3 भारतीय बल्लेबाजों को शिकार बनाया. मैग्राथ ने 8 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा सियाना जिंजर, एला हेवर्ड और अनिका लियरॉयड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. तो वहीं लुसी हैमिल्टन ने भी एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया.

ऑस्ट्रेलिया ए की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया ए ने 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27.5 ओवरों में ही एक विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया. कंगारू टीम के लिए तालिया विल्सन ने 51 गेंदों 59 रनों की पारी खेली. तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने 84 गेंदों पर नाबाद 137 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई.