AUS vs PAK: कंगारूओं ने 3-0 से दी करारी शिकस्त, पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
AUS vs PAK: पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया है. इस हार के साथ उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.
AUS vs PAK: नए कप्तान शान मसूद की नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को बुरी तरह शिकस्त मिली है. 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारूओं ने उसे एकतरफा अंदाज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. सीरीज के तीनों मैचों में पाकिस्तान बड़े अंतर से हारी. आखिरी टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर बता दिया है कि उसे उसके ही घर में हाराना आसान काम नहीं है.
सीरीज में करारी शिकस्त झेलने वाली पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आइए उसके बारे में आगे जान लेते हैं. पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार 17वीं हार है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में 1995 में टेस्ट मैच जीती थी.
पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
दरअसल, पाकिस्तान की टीम 1999 से लेकर अभी तक ऑस्ट्रेलिया में लगातार 17 टेस्ट मैच हार गई है. एक मेहमान टीम का किसी भी देश में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड है.
Also Read
- AUS vs PAK: 3 दोहरे शतक, 48 सेंचुरी और 70 फिफ्टी...अब मैदान पर नहीं दिखेगा ये विस्फोटक बैटर
- AUS vs PAK: 'विदाई हो तो ऐसी'...Warner के सजदे में झुकी 'दुनिया', आंखों से बहने लगे आंसू
- AUS vs PAK 3rd Test: आखिरी टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से किया पाकिस्तान का क्लीन स्वीप, वॉर्नर ने खेला फेयरवेल मुकाबला
तीसरे टेस्ट मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो सिडनी में पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे, फिर ऑस्ट्रेलिया पहली इनिंग में 299 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में पाकिस्तान 155 रन ही बना सकी थी. ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 130 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा
पहला टेस्ट- यह मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से जीत दर्ज की थी.
दूसरा टेस्ट- यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से जीत दर्ज की.
तीसरा टेस्ट- यह मुकाबला सिडनी में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.