AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए सिडनी टेस्ट में कंगारू टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया और पाकिस्तान को धूल चटाई. इस दौरे पर पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद थे, यह उनकी बतौर कप्तान पहली सीरीज थी, जिसमें पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
David Warner showed his class one last time with a match-winning fifty in his final Test, and Australia bag yet another win at the SCG ✨https://t.co/h8aPNxNj9s #AUSvPAK pic.twitter.com/W68qSSPk7F
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 6, 2024Also Read
वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वार्नर की यह आखिरी सीरीज थी, वह पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. जाते-जाते वॉर्नर ने करियर की आखिरी पारी में बढ़िया खेल दिखाया और 75 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. जब वह आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तो दर्शकों ने स्टेडियम में खड़े होकर तालियां बजाईं. यह नजारा देखने वाला था, क्योंकि इसके बाद अब डेविड वॉर्नर रेल बॉल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे.
अगर मैच की बात करें तो सिडनी में पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे. फिर ऑस्ट्रेलिया पहली इनिंग में 299 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में पाकिस्तान 155 रन ही बना सकी थी. ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 130 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया.
Pakistan had their moments, but Australia showed their class as they sweep the series 3-0 🏆https://t.co/h8aPNxNQZ0 #AUSvPAK pic.twitter.com/vsivnTlyk1
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 6, 2024
पहला टेस्ट- यह मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे थे, जिन्होंने पहली पारी में 90 रन और 1 विकेट लिया था. दूसरी पारी में 63 रन ठोके थे.
दूसरा टेस्ट- यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से जीत दर्ज की. जीत के हीरो कप्तान पैट कमिंस रहे थे. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 शिकार किए थे. दोनों पारियों में उन्होंने पंजा खोला था, यानी 5-5 विकेट निकाले थे.
तीसरा टेस्ट- यह मुकाबला सिडनी में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी आमेर जमाल को मिला. उन्होंने 6 विकेट लिए और 100 रन बनाए.