AUS vs PAK: 3 दोहरे शतक, 48 सेंचुरी और 70 फिफ्टी...अब मैदान पर नहीं दिखेगा ये विस्फोटक बैटर
Bhoopendra Rai
06 Jan 2024
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है.
पाक के खिलाफ आखिरी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज थी. सिडनी के मैदान पर उन्होंने टेस्ट करियर की आखिरी पारी खेली.
पाकिस्तान 3-0 से हारी
आखिरी पारी में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया.
अब मैदान पर नहीं दिखेंगे वॉर्नर
करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले डेविड वॉर्नर अब टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में मैदान पर नहीं दिखेंगे.
13 साल तक खेले
डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं.
2009 में किया था डेब्यू
डेविड वॉर्नर ने साल 2009 में टी20-वनडे डेब्यू किया था. फिर साल 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया.
टेस्ट में 8695 रन
डेविड वार्नर ने टेस्ट करियर में 112 मैच खेले और 8795 रन बनाए. उनके नाम 26 शतक, 3 दोहरे शतक और 37 अर्धशतक हैं.
44.82 का औसत, 70.20 का स्ट्राईक रेट
डेविड वार्नर का टेस्ट में 44.82 का औसत, 70.20 का स्ट्राईक रेट है. वह 1032 चौके और 69 छक्के जड़े चुके हैं.
वनडे करियर
वनडे के 161 मैचों में 6932 रन हैं. इस दौरान 22 शतक और 33 अर्धशतक जमाए हैं. उनका हाई स्कोर 179 रन है.
भरपाई आसान नहीं
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के सफल ओपनर्स में शुमार हैं, लेकिन अब वॉर्नर दौर खत्म हो गया है. उनकी भरपाई करना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा.
48 शतक और 70 अर्धशतक
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे में मिलाकर कुल 3 दोहरे शतक, 48 सेंचुरी और 70 अर्धशतक जमाए हैं.