menu-icon
India Daily

AUS vs PAK 2nd Test: ICC की फटकार के बाद फिर चर्चा में उस्मान ख्वाजा, अब जूतों पर लिखा कुछ ऐसा, हैरान हुए सभी

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा फिर चर्चा में हैं. जानिए पूरा मामला...

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
AUS vs PAK 2nd Test: ICC की फटकार के बाद फिर चर्चा में उस्मान ख्वाजा, अब जूतों पर लिखा कुछ ऐसा, हैरान हुए सभी

हाइलाइट्स

  • जूतों पर लिखे बेटियों के नाम.
  • 42 रन बनाकर आउट हुए ख्वाजा.

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ख्वाजा फिलिस्तीन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे, जिसके बाद उन्हें आईसीसी ने फटकार लगाई थी और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायद की थी, लेकिन अब एक बार फिर ख्वाजा अपने जूतों को लेकर चर्चा में हैं. उस्मान ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. 

जूतों पर लिखे बेटियों के नाम 

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू हुआ है. ऑस्ट्रेलिया पहले बैटिंग कर रही है. सलामी बैटर ख्वाजा जब बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरे तब उनके जूतों पर उनकी दोनों बेटियों के नाम लिखे हुए थे, उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया के एक्स डॉट कॉम ने खुद यह फोटो अपलोड की है. 
जिसमें उनके एक जूते पर आयशा और दूसरे जूते पर आइला का नाम लिखा हुआ था. ये नाम ख्वाजा की बेटियों के हैं.

42 रन बनाकर आउट हुए ख्वाजा

बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली बारी में ख्वाजा के बल्ले से 42 रन निकले. उन्होंने 101 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इन दिनों इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग चल रही है. जहां हजारों लोगों की मौत हुई है. हमास के हमले के बाद अब इजरायल बदला ले रहा है. इधर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जब शुरू हुआ तो उस्मान ख्वाजा फिलिस्तीन के समर्थन में बिना परमिशन के काली पट्‌टी बांधकर उतरे थे. साथ ही जूतों पर भी मैसेज लिखा था. इस पर ICC ने आपत्ति जताई थी और ख्वाजा को फटकार लगाई थी.

आईसीसी ने खारिज किया था अनुरोध

आईसीसी की फटकार के बाद उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी से इजराइल-हमास जंग से जुड़े मैसेज लगाने की अनुमति मांगी थी. अनुरोध में उन्होंने कहा था कि उन्हें बैट और जूते पर ब्लैक डव की स्टीकर लगाने की इजाजत दी जाए, लेकिन ICC ने इस आग्रह को सिरे से खारिज कर दिया था. आपको बता दें कि ब्लैक डव (Black Dove) को फिलिस्तीन में शांति और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है. अब वह अपने जूतों पर बेटियों का नाम लिखकर मैदान पर खेलने उतरे हैं.