IND vs SA 1st Test: दोनों टीमों के 4 हीरो, जिनका 2023 में दिखा जलवा, फिर मचाएंगे तहलका!
Bhoopendra Rai
26 Dec 2023
साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया
टीम इंडिया इन दिनों साउथ फ्रीका दौरे पर है. उसने 3 मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की है.
पहला टेस्ट आज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है.
कहां होगा मैच
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर होने वाला यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.
दोनों टीमों के कप्तान
टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा के हाथों में है.
टेस्ट सीरीज पर कब्जा
अफ्रीकी सरजमीं पर टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में होगी.
ऐडन मार्करम सबसे ज्यादा रन
साउथ अफ्रीका के लिए साल 2023 में ऐडन मार्करम टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने 276 रन बनाए हैं.
कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा विकेट
साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में इस साल टॉप विकेट टेकर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए हैं.
विराट कोहली सबसे ज्यादा रन
वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं. उन्होंने इस साल टेस्ट में 557 रन बनाए हैं.
आर अश्विन सबसे ज्यादा विकेट
अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत के लिए स्पिनर आर अश्विन टॉप पर हैं, उनके नाम 40 विकेट हैं.