IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड, अश्विन समेत इन 4 खिलाड़ियों पर सबकी नजर


Bhoopendra Rai
26 Dec 2023

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया

    टीम इंडिया इन दिनों साउथ फ्रीका दौरे पर है. उसने 3 मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की है.

पहला टेस्ट आज

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है.

कहां होगा पहला मैच

    सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.

कई रिकॉर्ड बनेंगे

    पहले ही टेस्ट में रिकॉर्ड की झड़ी लग सकती है. इस मुकाबले में 4 खिलाड़ी अगर कमाल करते हैं तो नए रिकॉर्ड स्थापित होंगे.

रविचंद्रन अश्विन

    रविचंद्रन अश्विन 500 टेस्ट विकेट पूरे करने से 11 विकेट दूर हैं. अगर वह 11 विकेट निकाल देते हैं तो बड़ी उपलब्धि होगी.

केशव महाराज

    साउथ अफ्रीका स्टार आलराउंडर केशव महाराज 13 विकेट लेते ही टेस्ट में अफ्रीका के लीडिंग विकेट टेकर स्पिनर बन जाएंगे.

ह्यूज टैफील्ड से आगे निकल सकते हैं केशव

    साउथ अफ्रीका के लिए बतौर स्पिनर ह्यूज टैफील्ड ने सबसे ज्यादा 170 विकेट लिए हैं. महाराज के नाम 158 टेस्ट विकेट हैं.

तेम्बा बावुमा

    साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा 3000 टेस्ट रन बनाने से 3 रन दूर हैं. अगर वह 3 रन बना लेते हैं तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

शुभमन गिल

    टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल टेस्ट फॉर्मेट में 1 हजार टेस्ट रन पूरे करने से सिर्फ 34 रन दूर हैं.

More Stories