एशिया कप में बेंच गरम करेंगे संजू सैमसन, गंभीर नहीं देंगे प्लेइंग 11 में मौका! जितेश शर्मा करेंगे विकेटकीपिंग

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है और भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा जोरों पर है. ऐसे में संजू सैमसन को बाहर करने की खबर सामने आ रही है और उनकी जगह जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ भारत के पहले मैच के साथ होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन खबरें आ रही हैं कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पहले मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी. उनकी जगह जितेश शर्मा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

दुबई में भारतीय टीम के पहले प्रैक्टिस सत्र के दौरान जितेश शर्मा को कोच गौतम गंभीर की करीबी निगरानी में लंबे समय तक बल्लेबाजी करते देखा गया. दूसरी ओर संजू सैमसन ने शुरुआत में कुछ थ्रो-डाउन प्रैक्टिस की और फिर नेट्स में बल्लेबाजी की. जितेश की प्रैक्टिस पर गंभीर का खास ध्यान इस बात का संकेत है कि वह पहले मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की भूमिका निभा सकते हैं.

जितेश शर्मा ने IPL 2025 में किया था अच्छा प्रदर्शन

जितेश ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 पारियों में 261 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 37.28 और स्ट्राइक रेट 176.35 रहा. खास तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उनकी 33 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी ने RCB को 228 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल करने में मदद की थी. यह पारी उनकी फिनिशर की क्षमता को दर्शाती है.


संजू सैमसन की शानदार फॉर्म

संजू सैमसन हाल ही में केरल क्रिकेट लीग में जबरदस्त फॉर्म में दिखे. उन्होंने 5 पारियों में 368 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 73.60 और स्ट्राइक रेट 186.80 रहा. इसके अलावा अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सैमसन ने ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था.

उन्होंने 12 पारियों में 417 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल थे. हालांकि, शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी ने सैमसन की जगह को मुश्किल में डाल दिया है. गिल के उप-कप्तान होने और ओपनिंग करने की संभावना के चलते सैमसन को मिडिल ऑर्डर में जितेश के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है.