एशिया कप में 17 रन बनाते ही कौन-सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे हार्दिक पांड्या?
Praveen Kumar Mishra
07 Sep 2025
हार्दिक तैयार
9 सितंबर से शुरु हो रहे एशिया कप 2025 में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.
यूएई से सामना
बता दें कि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है, जहां उन्हें यूएई का सामना करना है.
17 रन दूर हार्दिक
इस मुकाबले में अगर पांड्या 17 रन और बना लेते हैं, तो वे खास कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
हार्दिक का रिकॉर्ड
पांड्या ने टी20 एशिया कप में अब तक 83 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं.
हार्दिक बना सकते हैं रिकॉर्ड
ऐसे में अगर पांड्या यूएई के खिलाफ 17 रन और बना लेते हैं, तो उनके टी20 एशिया कप में 100 रन और 10 विकेट पूरे हो जाएंगे.
हार्दिक बनेंगे पहले खिलाड़ी
इसी के साथ स्टार ऑलराउंडर टी20 एशिया कप में 100 रन बनाने और 10 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.