नई दिल्ली : एशिया कप के लिए अब कुछ दिन ही बचे हैं और अभी नंबर 4 चार पर कौन खेलेगा इसको लेकर कोई तय नहीं हो पाया है. सोमवार को इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अभ्यास करते नजर आए. लंबे वक्त बाद इन दोनों का इस तरह अभ्यास करना आगामी एशिया कप और विश्वकप के लिए राहत भरी खबर है.
18 अगस्त को होना है टेस्ट
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों को एशिया कप के टीम स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. हालांकि इन दोनों के स्वस्थ्य होने का टेस्ट होना अभी बाकी है. इसको लेकर बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को इन दोनों के फिटनेट टेस्ट होना है जिसके बाद कुछ कहा जा सकता है. आज दोनों के एनसीए में अभ्यास करने से भारतीय फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए राहत भरी खबर रही है.
KL Rahul & Shreyas Iyer played in a practice match in NCA. [Cricbuzz]
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 14, 2023
Good news for India....!!!!! pic.twitter.com/t8ykmaSQNt
नंबर 4 क्यों है इतना महत्वपूर्ण
भारतीय टीम के पास ओपनर के तौर पर तो कई खिलाड़ी मौजूद है. जिसमें से कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले शिखर धवन दिखाई देते थे लेकिन अब कभी शुभमन गिल तो कभी ईशान किशन दिखाई देते हैं. नंबर 3 तो लगभग विराट कोहली के लिए कंफर्म सीट मानी जाती है. इसके बाद नंबर 4 पर कौन खेलेगा इसको लेकर बहुत असंजस बना हुआ है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी इस नंबर पर खेलते हुए देखा गया है. हालांकि युवराज सिंह के बाद भारत के लिए कोई नंबर 4 की भरपाई नहीं कर पाया है. इसके बाद फिर ऑलराउंडर खेलने आते हैं इसलिए बैटिंग के लिए मजबूत खिलाड़ी इस नंबर पर होना बहुत जरूरी होता है.
इसे भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी, पाकिस्तान बहुत पीछे आ रहा नजर