Ashish Nehra: आशीष नेहरा...टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे आशीष नेहरा जितना अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं उतना ही अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं. वो मस्तमौला अंदाज वाले शख्स हैं, जो बेहद सिंपल और साधारण तरीके से रहते हैं. कहा जाता है कि उनके साथ रहने वाले प्लेयर कभी बोर नहीं हो सकते हैं, क्योंकि उनका मजाकिया अंदाज भी को हंसाता रहता है.
अब नेहरा का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर किशोर कुमार का गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल भी हैं. इसके अलावा तीसरे शख्स के तौर क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर हैं. लंदन की सड़कों पर इन तीनों के अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
'जिंदगी मिल के बिताएंगे' गाना गुनगुनाया
आशीष नेहरा, गौरव कपूर और युजी चहल 'हाल-ए-दिल गा के सुनाएंगे', जिंदगी मिलके बिताएंगे' गाना गुनगुना रहे हैं. यह गाना मशहूर सिंगर रहे किशोर कुमार ने गाया है, जो अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पर सत्ता' फिल्म का सॉन्ग है. आशीष नेहरा इस गाने में डूबे नजर आए. महज 10 सेकेंड का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Ashish Nehra and Yuzi Chahal with Gaurav Kapur in London. pic.twitter.com/uOMcMy6kaL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 20, 2024Also Read
कैसा रहा आशीष नेहरा का क्रिकेट करियर
आशीष नेहरा टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों में शामिल हैं. उन्होंने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. बाएं हाथ के इस फास्ट बॉलर ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 44 विकेट, वनडे एवं टी20 इंटरनेशनल में क्रमशा 157 और 34 विकेट निकाले हैं.