Asian Games 2026: सिर्फ 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकीं एंसी सोजन, चीन ने दिया भारत को दोहरा झटका
Asian Games 2026 में एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता.
X
एशियन गेम्स 2026 में भारत की एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. एंसी प्रतियोगिता के ज्यादातर समय पहले स्थान पर रहीं. हालांकि, आखिरी प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर उन्हें सिर्फ दो सेंटीमीटर से पीछे कर दिया.
आखिरी छलांग में हाथ से निकला गोल्ड
एंसी सोजन ने फाइनल की शुरुआत 6.49 मीटर की छलांग के साथ की और लंबे समय तक टॉप पर बनी रहीं. पांचवें प्रयास में उन्होंने 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड की स्थिति मजबूत कर ली थी लेकिन आखिरी दौर में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाई और एंसी से आगे निकल गईं. इस तरह एंसी को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. दोनों के बीच सिर्फ 2 सेंटीमीटर का अंतर रहा.
Also Read
- Asian Games 2026: सरवेश कुशारे ने हाई जंप में जीता सिल्वर, 2022 के सपने को 2026 मे किया पूरा
- Asian Games 2026: DSP पारुल चौधरी ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं
- Asian Games 2026: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ब्रॉन्ज, लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पदक जीतकर रचा इतिहास