एशियन गेम्स 2026 में भारत की एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. एंसी प्रतियोगिता के ज्यादातर समय पहले स्थान पर रहीं. हालांकि, आखिरी प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर उन्हें सिर्फ दो सेंटीमीटर से पीछे कर दिया.
एंसी सोजन ने फाइनल की शुरुआत 6.49 मीटर की छलांग के साथ की और लंबे समय तक टॉप पर बनी रहीं. पांचवें प्रयास में उन्होंने 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड की स्थिति मजबूत कर ली थी लेकिन आखिरी दौर में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाई और एंसी से आगे निकल गईं. इस तरह एंसी को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. दोनों के बीच सिर्फ 2 सेंटीमीटर का अंतर रहा.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 27, 2026
इसी फाइनल में भारत की शैली सिंह भी मैदान पर थीं. उन्होंने 6.42 मीटर का अपना सबसे अच्छा प्रयास किया और काफी समय तक पदक की दौड़ में बनी रहीं. हालांकि, चीन की मेंगयी तान ने आखिरी दौर में 6.46 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया. इससे शैली चौथे नंबर पर खिसक गईं और उनका ब्रॉन्ज जीतने का मौका खत्म हो गया.
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026