Ambati Rayudu joined YSR Congress: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू अब सियासी पिच पर बल्लेबाजी करेंगे. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करने के लगभग 1 महीने बाद ही उन्होंने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ज्वाइन कर ली है. रायडू ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के नारायण स्वामी और राजमपेटा सीट से सांसद मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में उपस्थिति में YSR Congress ज्वाइन की.
Also Read
సీఎం క్యాంప్ కార్యాలయంలో ముఖ్యమంత్రి శ్రీ వైఎస్ జగన్ సమక్షంలో వైఎస్సార్ కాంగ్రెస్ పార్టీలో చేరిన ప్రముఖ భారత క్రికెటర్ అంబటి తిరుపతి రాయుడు.
ఈ కార్యక్రమంలో పాల్గొన్న డిప్యూటీ సీఎం నారాయణ స్వామి, ఎంపీ పెద్దిరెడ్డి మిథున్ రెడ్డి.#CMYSJagan#AndhraPradesh @RayuduAmbati pic.twitter.com/QJJk07geHL— YSR Congress Party (@YSRCParty) December 28, 2023
37 साल के अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्सा का हिस्सा था और उन्होंने खिताब जीतने के बाद ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद वह विदेशी लीग में खेलते नजर आए और अब आंध्र प्रदेश की राजनीति में कदम रखा है. अंबाती रायडू ऐसे समय में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जब सभी दल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.
अंबाती रायडू ने जून 2023 में एक बयान में कहा था 'मैं लोगों की सेवा करने के लिए जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में एंट्री करूंगा. इससे पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए विभिन्न हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है.'
జోహార్ వంగవీటి మోహన రంగా గారు 🙏💐#VangaveetiMohanaRanga #VMR #AndhraPradesh #AmbatiRayudu @RayuduAmbati pic.twitter.com/RX0mExa4Sf
— Team Ambati Rayudu (@TeamRayudu) December 26, 2023
दरअसल, अंबाती रायडू ने जून 2023 में आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी. जगह मोहन रेड्डी YSRCP के प्रमुख भी हैं. उस वक्त जगह मोहन रेड्डी ने इच्छा थी कि रायडू अगला चुनाव लड़ें, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में से कहां से टिकट मिलेगा. अब माना जा रहा है कि रायडू अगर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें मछलीपट्टनम सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. हालांकि इस पर पार्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
अंबाती रायडू एक बढ़िया बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने साल 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था. भारत के लिए 55 मैच के वनडे करियर में उन्होंने 47 की औसत से 1694 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए. वह सिर्फ 6 टी20 मैच खेल पाए, जिनमें कुल 42 रन बनाए. उन्होंने 2019 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था.
अंबाती रायडू के इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद वह साल 2018 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े. उन्होंने कुल 203 मैचों में 4328 रन बनाए हैं. वह मुंबई इंडियंस के साथ 3 जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी 3 आईपीएल खिताब जीत चुके हैं.