नई दिल्ली: स्विटजरलैंड की महिला फुटबॉल टीम विश्वकप 2023 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों हारकर बाहर हो गई है जिसके चलते वो क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई. टीम भले ही खिताब की रेस से बाहर हो गई है लेकिन फैन्स के बीच स्विस टीम की चर्चा थम नहीं रही है. इसकी वजह स्विटजरलैंड की महिला टीम में फॉरवर्ड पोजिशन पर खेलने वाली प्लेयर अलीशा लेहमेन हैं.
अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में हैं अलीशा
हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनकी चर्चा उनके खेल की वजह से नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती की वजह से हो रही है. यह पहली बार नहीं है जब यह स्टार महिला फुटबॉलर अपने हुस्न की वजह से चर्चाओं में है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों की फैन्स फॉलोइंग है. अलीशा की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में महज 18 साल की उम्र में ही अपने देश के लिए डेब्यू किया था और 2018 में फिनलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल दागा था.
महिला और पुरुष दोनों पार्टनर को डेट कर चुकी हैं अलीशा
अपने खेल और खूबसूरती के अलावा अलीशा निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अलीशा ने शुरुआती दौर में अपनी ही टीम की महिला साथी खिलाड़ी रोमाना को डेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इसके बाद अलीशा को लेस्बियन माना जाता रहा, हालांकि आगे चलकर उन्होंने एस्टन विला मेंस टीम के मिडफील्डर डगलस लुईस को डेट किया और बताया कि वो एक BI-सेक्सुअल हैं.
इंस्टा पर हैं 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स
अलीशा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला फुटबॉलर के तौर पर भी जाना जाता है और यही वजह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यहां अलीशा अपनी फुटबॉल एक्टिविटी के साथ-साथ छुट्टियों की भी तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें- पोलैंड में मिला Vampire के बच्चे का स्केलटन! मरने के बाद जिंदा होने से रोकने के लिए करते थे ऐसा काम