menu-icon
India Daily

IPL 2026: लाइव मैच में फैन पर भड़के हार्दिक पांड्या, 'साइट स्क्रीन' के सामने खड़े हाने पर लगाई फटकार; देखें Video

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में हार्दिक पांड्या एक फैन पर भड़कते दिखें. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026: लाइव मैच में फैन पर भड़के हार्दिक पांड्या, 'साइट स्क्रीन' के सामने खड़े हाने पर लगाई फटकार; देखें Video
Courtesy: X

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर चुनौतियों और निराशाओं से भरा साबित हो रहा है. पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम की कमान संभालने का भारी दबाव अब हार्दिक के चेहरे और उनके मैदानी बर्ताव पर साफ नजर आने लगा है.

हमेशा मैदान पर हंसते-मुस्कुराते दिखने वाले हार्दिक पांड्या हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुरी तरह गुस्सा हो गए. लाइव मैच के दौरान उन्होंने बीच मैदान से ही एक फैन पर अपना गुस्सा उतार दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आखिर क्यों भड़के मुंबई के कप्तान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक पांड्या क्रीज पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान स्टैंड्स में मौजूद एक फैन बार-बार साइट स्क्रीन के ठीक सामने आकर खड़ा हो रहा था. क्रिकेट में बल्लेबाज के विजन और फोकस के लिए साइट स्क्रीन का बिल्कुल साफ होना जरूरी होता है. 

सांतवें आसमान पर पहुंचा गुस्सा

वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक ने पहले उस फैन को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन जब वह शख्स बार-बार वही हरकत दोहराता रहा और पांड्या की एकाग्रता भंग करता रहा, तो मुंबई के कप्तान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बीच मैदान से ही झल्लाते हुए उस फैन को वहां से हटने की कड़ी हिदायत दी.

लगातार हार का दिखा फ्रस्ट्रेशन

क्रिकेट जगत में हार्दिक पांड्या अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने कूल और बिंदास अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी वो अपना आपा नहीं खोते हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन ने उन्हें भी झकझोर कर रख दिया है. खेल पंडितों और फैंस का मानना है कि मैदान पर दिखा यह गुस्सा सिर्फ साइट स्क्रीन की रुकावट का नहीं था, बल्कि यह टीम की लगातार हो रही हार का फ्रस्ट्रेशन था जो छलक कर बाहर आ गया.

मुंबई को मिली करारी हार

पंजाब किंग्स के हाथों इस मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद हार्दिक पांड्या काफी हताश नजर आए. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मुंबई इंडियंस को अब आत्ममंथन करना होगा. उन्होंने कहा, "हमें जल्द से जल्द यह पता लगाना होगा कि हमारी असली समस्या क्या है, क्या यह खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में कमी है, हमारी टीम की रणनीति में कोई खोट है, या फिर हम मैदान पर अपने प्लान को सही से लागू नहीं कर पा रहे हैं." हार्दिक ने खुले तौर पर यह भी स्वीकार किया कि पंजाब की टीम ने खेल के हर विभाग में मुंबई पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा.

Topics