फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है जिसका आगाज 15 अगस्त से होने वाला है लेकिन इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को कई देशों के साथ T20 सीरीज के लिए भिड़ना है. इसी कड़ी में अफगानिस्तान सितंबर में भारत का दौरा करेगा, जिसमें दोनों टीमें तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेंगी. तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना जाना है. अब बोर्ड ने इस सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा भी कर दिया है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और BCCI ने सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. पहला T20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मैच दिल्ली में होंगे. यह सीरीज अफगानिस्तान के भविष्य के दौरा कार्यक्रम का हिस्सा है और भारत में उसकी घरेलू मेजबानी की परंपरा को आगे बढ़ाएगी.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) August 12, 2026
Afghanistan to host India for three-match T20I series in Delhi.
Read more: https://t.co/qRaeB72pjG#TeamIndia | #AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/mxsR5YqLw9
BCCI सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच इस साल तीनों प्रारूपों में मुकाबले पूरे हो जाएंगे. BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी अफगान क्रिकेट के विकास और नियमित बाइलेटरल मुकाबलों को समर्थन देने की बात कही है.
| No. | डेट | दिन | स्टेडियम |
| 1 | 13-सितंबर-26 | रविवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 2 | 15-सितंबर-26 | मंगलवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 3 | 17-सितंबर-26 | गुरुवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट खेलेगी. सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबों में खेला जाना है. WTC 2027 फाइनल के नजरिए से दोनों मुकाबले टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हैं.