भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनकी पहचान क्रिकेट से इतर वजह से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में श्रेयंका बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने ‘बबली बदमाश है’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. कैमरे के सामने उनके एक्सप्रेशंस और आत्मविश्वास ने फैन्स का ध्यान खींच लिया है. मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाली श्रेयंका इस वीडियो में बिल्कुल अलग और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
श्रेयंका ने 2013 में आई फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के गाने ‘बबली बदमाश है’ पर डांस किया है. इस गीत को सुनिधि चौहान ने आवाज दी थी और संगीत अनु मलिक ने दिया था. वीडियो में श्रेयंका पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करती दिखती हैं. उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘बस बदमाशी कर रही हूं’, बस फिर क्या था वीडियो के आते ही यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.
Shreyanka 🥵 pic.twitter.com/AfIVaboQoE
— Facecard (@facecardHD) August 10, 2026
क्रिकेट मैदान पर श्रेयंका का पूरा ध्यान गेंदबाजी और विकेट हासिल करने पर रहता है. उनकी ऑफ स्पिन बल्लेबाजों के सामने चुनौती पैदा करती है. लेकिन कैमरे के सामने उनका अंदाज काफी सहज नजर आता है. इस वीडियो में उनकी मुस्कान, भाव भंगिमा और डांस स्टेप्स ने उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू सामने रखा है. यही बदलाव फैन्स को खास तौर पर पसंद आ रहा है.
श्रेयंका का यह पहला डांस वीडियो नहीं है. इससे पहले भी वह साथी खिलाड़ियों के साथ सोशल मीडिया पर मस्ती करती नजर आ चुकी हैं. स्मृति मंधाना के साथ उनका एक डांस वीडियो भी चर्चा में रहा था, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव भी दिखाई दी थीं. ऐसे वीडियो महिला क्रिकेटरों की मैदान से बाहर की दोस्ती और मस्ती भरी जिंदगी की झलक देते हैं.
Smriti mandhana dance 😍 pic.twitter.com/csESe7l4FS
— 𝙄'𝙢 𝘼𝙖𝙧𝙤𝙝𝙞𝙞𝙞 (@Miss_Aarohi_18) November 28, 2025