नई दिल्ली: IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि फैंस का जुनून भी देखने लायक था. धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक ऐसा खास पल आया, जिसने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया.
जैसे ही विराट कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करने पहुंचे, पूरा स्टेडियम 'अब की बार कोहली सरकार' के नारों से गूंज उठा. देखते ही देखते ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये वीडियो आईपीएल में विराट कोहली की लोकप्रियता को दर्शाता है.
गुजरात की पारी के दौरान जब विराट कोहली बाउंड्री के पास पहुंचे, तब हजारों दर्शकों ने एक साथ 'अब की बार कोहली सरकार' के नारे लगाने शुरू कर दिए. पूरा स्टेडियम कुछ देर तक इसी आवाज से गूंजता रहा. कोहली भी फैंस के इस प्यार को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया. इस एक पल में कोहली की सालो की विरासत और उनके प्रति फैंस का प्यार दर्शाता है.
While Virat Kohli was fielding near the boundary, a fan shouted, "Kohli bhai vote, abki baar Kohli ki sarkar!" 😂🔥
Wait for Virat Kohli’s reaction after hearing it. 👀🤣 pic.twitter.com/H3hVYNTKYU— Faruk (@uf2151593) May 27, 2026Also Read
- फाइनल में RCB... जीत के बाद अनुष्का के पास पहुंचे कोहली, वायरल हुआ कपल का क्यूट मोमेंट
- पाटीदार ने कर दिया कमाल! लगातार दूसरी बार RCB को दिलाया फाइनल टिकट, हार्दिक पांड्या वाली लिस्ट में शामिल
- IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: चंडीगढ़ में मंडरा रहा बारिश का साया, अगर रद्द हुआ मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा; जानें नियम
इस सीजन विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. बड़े मुकाबलों में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और टीम को कई अहम जीत दिलाने में योगदान दिया. क्वालीफायर-1 में भी उनकी मौजूदगी ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया.
इस सीजन आरसीबी का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार रहा है. टीम ने लीग की शुरुआत से ही सभी टीमों पर राज किया है.
इतना ही नहीं क्वालीफायर मुकाबले में भी टीम ने शुरुआत से ही गुजरात पर दबाव बनाए रखा और मैच को एकतरफा बना दिया. इसी जीत के साथ आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
RCB के समर्थकों के लिए यह सीजन बेहद खास बनता जा रहा है. पिछले साल अपना खिताब जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. अब इस साल भी टीम उसी परिणाम को दोहराने की कोशिश करेगी. डिफेंडिंग चैंपियन 31 मई को अपनी ट्रॉफी डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इस बार भी फैंस को ट्रॉफी की पूरी उम्मीद है. धर्मशाला में गूंजते नारों ने साफ कर दिया कि विराट कोहली आज भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं.