menu-icon
India Daily

'समझ से परे था अजिंक्या का फैसला...' रहाणे का चौंकाने वाला डिसीजन! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई क्लास

बीती शाम KKR के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने मौसम खराब होने और पिच कवर रहने के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना. उनके इस फैसले ने सबको हैरानी में डाल दिया. अब उनके इस निर्णय की आलोचना हो रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'समझ से परे था अजिंक्या का फैसला...' रहाणे का चौंकाने वाला डिसीजन! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई क्लास
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्या रहाणे इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. व्यक्तिगत फॉर्म शानदार होने के बावजूद टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा. ईडन गार्डन्स में बारिश से प्रभावित मुकाबले के बाद टीम को सिर्फ एक अंक मिला, जिससे अंक तालिका में उसकी स्थिति और नाजुक हो गई है. टीम फिलहाल 2 हार के बाद अंक तालिका में आठवें पायदान पर है. 

लगातार मैच हारने के बाद अब रहाणे का एक फैसला चर्चा में है. बीती शाम रहाणे ने मौसम खराब होने और पिच कवर रहने के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना. उनके इस फैसले ने सबको हैरानी में डाल दिया. यहां तक कि विपक्षी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना की वह ऐसी परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. अब रहाणे के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाया है. 

फैसले पर उठे सवाल

अब सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के दिग्गज तक रहाणे के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भी रहाणे के इस फैसली की खुलकर आलोचना की है. उन्होंने इसे समझ से परे बताते हुए कहा कि 'जब बारिश की संभावना हो और विकेट ढका हुआ हो, तो पहले बल्लेबाजी करना जोखिम भरा कदम है. ऐसी स्थिती में बल्लेबाजी करना बिलकुल भी समझदारी नहीं है.' 

नेतृत्व पर सवाल

फिंच के अनुसार, इस तरह के फैसले तब सामने आते हैं जब कप्तान मानसिक रूप से दबाव में होता है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के बावजूद गलत निर्णय लेना इस बात का संकेत हो सकता है कि खिलाड़ी या कप्तान जरूरत से ज्यादा सोच रहा है या परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पा रहा.

आलोचना पर प्रतिक्रिया

हाल ही में रहाणे ने अपनी रणनीति पर सवाल उठाने वालों को लेकर तीखी टिप्पणी की थी, जिसे फिंच ने अनुचित बताया। उनका मानना है कि कप्तान को आलोचना का जवाब देने के बजाय अपने खेल और रणनीति पर ध्यान देना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे ने अपने आलोचकों को 'ईर्ष्यालु' कहा था.  

Topics