menu-icon
India Daily

IPL 2026: क्या RR हैट्रिक लगाएगा जीत की हैट्रिक? आज गुवाहाटी में RR vs MI, आएगी बल्लेबाजों की शामत या गेंदबाजों की होगी कुटाई

PL 2026 अब रफ्तार पकड़ रहा है. आज लीग का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. मंगलवार को यह मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान गुवाहाटी के एसीए बारसापारा स्टेडियम में होना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: क्या RR हैट्रिक लगाएगा जीत की हैट्रिक? आज गुवाहाटी में RR vs MI, आएगी बल्लेबाजों की शामत या गेंदबाजों की होगी कुटाई
Courtesy: Rajasthan Royals

गुवहाटी: IPL 2026 अब रफ्तार पकड़ रहा है. आज लीग का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. मंगलवार को यह मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान गुवाहाटी के एसीए बारसापारा स्टेडियम में होना है. जहां बल्ले और गेंद के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

इस मुकाबले में रियान पराग की आरआर लगातार दो मैच जीत कर मैदान पर उतरेगी. टीम ने CSK और GT हराकर लीग में अपना दबदबा कायम रखा है. वहीं दूसरी ओर अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने अपने अभियान की शुरुआत को केकेआर मात देकर की थी लेकिन दूसरे मैच में टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था. अब इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि आरआर जीत की हैट्रिक लगा पाती है या एमआई वापसी की पटरी पर लौटती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम की पिच और मौसम किसकी मददगार होगी. 

गुवाहाटी में होगा बल्लेबाजों का राज

अगर गुवाहाटी के एसीए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो यहां की बल्लेबाजों की सहायक होने के साथ ही हाई स्कोरिंग भी है. सपाट सतह होने के कारण यहां पर गेंद में अतिरिक्त उछाल मिलता है. वहीं बाउंड्री छोटी होने के कारण छक्के चौकों की बौछार होती है.

हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर ओस एक अहम फैक्टर निभाएगा. जिस कारण यहां पर बाद में बल्लेबाजी करना और भी आसान हो जाता है. इसलिए कप्तान यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करेंगे. 

कुछ ऐसा रहेगा गुवाहाटी के मौसम का मिजाज

Accuweather के अनुसार, मंगलवार को खेल के दौरान गुवाहाटी का मौसम सुहावना रहने की संभावना है और तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इसके अलावा, दोपहर में हल्की आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे खेल की स्थिति, विशेष रूप से खेल के शुरुआती दौर में पिच की स्थिति प्रभावित हो सकती है. हालांकि बाद में खेल पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा. 

RR vs MI की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई/शुभम दुबे

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर/एएम गजनफर