menu-icon
India Daily

KKR vs PBKS, Live Streaming: पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोक पाएगी KKR? आज ईडन गार्डन्स में घमासान, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

KKR को आज की शाम IPL 2026 का अपना तीसरा मैच PBKS के साथ खेलना है. ये मैच टीम के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि अजिंक्या रहाणे की सेना मैदान पर अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
KKR vs PBKS, Live Streaming: पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोक पाएगी KKR? आज ईडन गार्डन्स में घमासान, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
Courtesy: ANI

कोलकाता: आईपीएल 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. इसमें कई टीम ऐसी हैं जोकि प्लेऑफ के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसी टीम है जो अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे हैं. इस सूची में अजिंक्या रहाणे की कोलकाता नाईट राइडर्स का नाम भी शामिल है. अब KKR को अपना अगला मैच सोमवार यानी कि 6 अप्रैल की शाम को PBKS के साथ खेलना है. 

केकेआर दो मैचों के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हारने के बाद दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रनों से हरा दिया. वहीं, पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. पहले मैच में उसने गुजरात को तीन विकेट से हराया और चेन्नई को पांच विकेट से मात दी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर पंजाब किंग्स के विजयी रथ पर लगाम लगा पाती है या नहीं. लेकिन उससे पहले आईए जानते हैं फैंस कहां पर इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं-

KKR vs PBKS के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

KKR vs PBKS के बीच खेला जाने वाला मुकाबला को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

KKR vs PBKS के बीच मैच कब खेला जाएगा?

KKR vs PBKS  IPL 2026 में 06 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

KKR vs PBKS के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

KKR vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

KKR vs PBKS के बीच टॉस किस समय होगा?

KKR vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

KKR vs PBKS का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

KKR vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

KKR vs PBKS मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

KKR vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

KKR vs PBKS स्क्वाड

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी.

PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर, विशाल विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निशाद.

Topics