18 सीजन बाद भी खाली हाथ, IPL टॉप स्कोरर होने के बावजूद नहीं जीता एक भी ऑरेंज कैप खिताब, जानें कौन हैं वो तीन खिलाड़ी

आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लीग में प्रसिद्धि तो खूब हांसिल की लेकिन उन्होंने अभी तक ऑरेंज कैप नहीं जीता. ये तीनों प्लेयर आईपीएल के सर्वाधिक रन स्कोरर होने बावजूद ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम करने में असफस रहे हैं.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें संस्करण की उल्टी  गिनती शुरु हो चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा. जिसमें आरसीबी और एसआरएच पहले मुकाबले में भिड़ेंगे. लीग के शुरु होते ही फैंस को आतिशी बल्लेबाजी और रनों की बौछार देखने को मिलेगी. बल्लेबाजी के दबदबे वाले इस लीग में फैंस की निगाहें ऑरेंज कैप पर होती है.

लेकिन इसी बीच हम आपको एक ऐसा फैक्ट बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस लीग में प्रसिद्धि तो खूब हांसिल की लेकिन उन्होंने अभी तक ऑरेंज कैप नहीं जीता. आईपीएल इतिहास में टॉप 10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होने के बावजूद, ये दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट के 18 संस्करणों के बाद भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए. तो आईए जानते हैं कौन हैं वो 3 खिलाड़ी- 

3 ऐसे दिग्गज जिन्होंने नहीं जीता ऑरेंज कैप

रोहित शर्मा: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक, रोहित शर्मा का है. उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई हैं.  अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रोहित, 272 मैचों में 7,046 रनों के साथ आईपीएल इतिहास में शीर्ष रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित के खाते अभी तक एक भी ऑरेंज कैप नहीं है. 

शिखर धवन: रोहित शर्मा के बाद IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में शिखर धवन तीसरे पायदान पर हैं. धवन ने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं. धवन 2020 और 2021 में ऑरेंज कैप जीतने के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन मामूली अंतर से चूक गए. शिखर धवन भी आज तक ऑरेंज कैप का खिताब जीतने में सफल नहीं हुए हैं. 

सुरेश रैना: शिखर धवन के बाद इस सूची में अगला नाम 'मिस्टर आईपीएल' कहे जाने वाले प्लेयर सुरेश रैना का है. चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले रैना ने अपने आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 5,528 रन बनाए. इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा बनाने वाली सूची में पांचवें स्थान पर काबिज है. लेकिन इसके बाद भी वह ऑरेंज कैप प्राप्त नहीं कर पाए. 

IPL इतिहास में टॉप 10 सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

प्लेयर