menu-icon
India Daily

LIVE Uttarkashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में बिजली बहाली के लिये कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे UPCL के कर्मचारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को  बादल फटने से तबाही मच गई. धराली के सुखी टॉप क्षेत्र में हुई इस ताजा घटना ने गंगोत्री धाम के रास्ते पर स्थित इस गांव में दहशत का माहौल बना दिया है. जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, जबकि खीर गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से हालात और बिगड़ गए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Uttarkashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में बिजली बहाली के लिये कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे UPCL के कर्मचारी
Courtesy: x

उत्तराखंड के उत्तरकाशी त्रासदी से अब तक लगभग 1126 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन, रेस्क्यू टीमें और आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन लगातार हाई अलर्ट पर है. 

09:49:05 PM

बिजली बहाली के लिए प्रयास तेज

उत्तरकाशी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली बहाली के लिए UPCL के कर्मचारी बेहद कठिन हालातों में भी पूरी शिद्दत के साथ काम में जुटे हुए हैं.

 

08:32:49 PM

धराली में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का वीडियो

यूपीसीएल के कार्मिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी को पार कर कर धराली में विद्युत आपूर्ति को बहाल किया. 

08:22:26 PM

धराली और अन्य आपदा वाले क्षेत्रों से 1200 से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट किया गया

राखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,  उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 1200 से अधिक लोगों को हवाई मार्ग से निकाला गया है.  प्रभावित क्षेत्रों में बिजली भी बहाल कर दी गई है.

07:49:17 PM

धराली को जोड़ने वाला बेली ब्रिज बनकर तैयार, यातायात के लिए खोला गया

उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दौरान संपर्क की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लिमचीगाड़ पुल बह गया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था. इसके बाद, वहाँ बेली ब्रिज बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा था. अब इस पर यातायात दोबारा चालू कर दिया गया है.

06:27:55 PM

उत्तराखंड: आईएमडी ने 14 अगस्त तक कई जिलों के लिए ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया

 उत्तराखंड में 10 से 14 अगस्त के लिए आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

06:05:20 PM

उत्तरकाशी आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए पैदल जा रही पुलिस

उत्तराखंड मेंं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस की फ्लड कंपनी के जवानों ने आपदा प्रभावित मार्गों का निरीक्षण किया और खोज एवं बचाव कार्य हेतु पैदल ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

05:16:45 PM

गौरव चटवाल को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदरी

उत्तरकाशी में धराली आपदा राहत व बचाव कार्यों में सहायता के लिए श्री गौरव चटवाल (पीसीएस-2023) को 10 दिनों हेतु जिलाधिकारी उत्तरकाशी के कार्यालय से संबद्ध किया गया है.

03:36:20 PM

आज का फोकस बादल फटने के बाद दबे लोगों को खोजने पर है- ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लों

धराली-हरसिल क्षेत्र में बादल फटने के बाद चल रहे तलाशी अभियान पर ब्रिगेडियर एम एस ढिल्लों ने कहा कि 5 अगस्त से सेना, राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटी हैं. आज का ध्यान बादल फटने के बाद दबे लोगों को खोजने पर है.

02:35:07 PM

धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जीवनोपयोगी जरूरी सामान भेजा गया

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जीवनोपयोगी जरूरी समान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. उत्तराखंड सरकार के हवाले से उत्तराखंड डीआईपीआर ने ये जानकारी दी.

02:31:16 PM

CM धामी ने उत्तरकाशी-पौड़ी में आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों के विभिन्न गांवों में हाल ही में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.

01:15:06 PM

आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान में तेजी

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ द्वारा जहां एक ओर मलवे को हटाकर सर्च अभियान को गति दी जा रही है वहीं नदी के किनारों पर पडे मलवे, झाडी, रेत आदि में भी सर्च किया जा रहा है.

12:38:23 PM

लिमचीगाड पर बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में

उत्तराकीशी के धराली की जीवनरेखा फिर से जुड़ने को तैयार है. लिमचीगाड पर बैली ब्रिज का निर्माण अब अंतिम चरण में है और कुछ ही घंटों में खुलेगा आवागमन का मार्ग खुल जाएगा. आपदा प्रभावितों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

12:03:50 PM

करीब 10 जवान

त्रासदी में करीब 10 जवान लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में भारतीय सेना जुटी हुई है. मलबे के नीचे कई जवानों के दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव दल अत्याधुनिक उपकरणों और डॉग स्क्वायड की मदद से लापता लोगों की खोज में जुटा है. 

11:54:33 AM

अब तक 1126 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और NDRF की टीम लगातार फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर रही है. अब तक 1126 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. थराली में भीषण तबाही के बाद सेना का कैंप बह गया है.

11:33:58 AM

नहीं होती धराली त्रासदी अगर जंगल ने किया होता ये काम!

विशेषज्ञों का मानना है कि धराली क्षेत्र में देवदार के घने जंगल आपदा के असर को काफी हद तक रोक सकते थे. पहले यहां एक वर्ग किलोमीटर में करीब 500 पेड़ होते थे, लेकिन अनियंत्रित निर्माण और विकास परियोजनाओं के चलते अब केवल 200-300 पेड़ ही बचे हैं. पेड़ों की कमी ने मिट्टी को कमजोर किया और भूस्खलन व बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया.