CJP Delhi Protest LIVE Updates: दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है. वहीं, मेट्रो सेवाओं, ट्रेनों और ट्रैफिक पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए यहां बने रहें.
09:21:52 AM
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और फिरोजशाह रोड पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से रोकने के लिए, प्रदर्शन वाली जगह से लगभग 500 मीटर दूर पहला बैरिकेडिंग पॉइंट बनाया गया है.
09:21:27 AM
आज होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वीडियो मोहन एस्टेट इलाके से है जहां सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं.
#WATCH दिल्ली। आज होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वीडियो मोहन एस्टेट इलाके से है जहां सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं। https://t.co/xnYqobi3QY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
09:20:18 AM
#WATCH दिल्ली: आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। वहीं जंतर-मंतर पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है। वीडियो जंतर-मंतर से है। https://t.co/OW1SNjKWZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
08:51:13 AM
DCP साउथ आनंद मित्तल ने कहा, "CJP की तरफ से प्रदर्शन की जो बात कही गई है, उसको लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दक्षिण दिल्ली में भी व्यवस्था की गई है."
#WATCH दिल्ली: DCP साउथ आनंद मित्तल ने कहा, "CJP की तरफ से प्रदर्शन की जो बात कही गई है, उसको लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दक्षिण दिल्ली में भी व्यवस्था की गई है। अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाएं पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अनधिकृत तत्वों को दिल्ली में जाने से रोक रहे हैं। हम चेकिंग कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि सब शांतिपूर्ण दिन रहे... अभी करीब 12 पिकेट अलग-अलग बॉर्डर पर हैं और उसके अलावा कई पिकेट जिलों में भी हैं... सीमाओं पर चेकिंग काफी कड़ी हो गई है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
08:49:52 AM
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर CJP के होने वाले विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम से दिल्ली आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। वीडियो आया नगर बॉर्डर से है। https://t.co/FbJgBPN3LD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
08:48:57 AM
#WATCH आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। https://t.co/ZecENcUqlf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
08:48:22 AM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं. सभी रेलवे सेवा बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो रोकने की क्या जरूरत थी?
#WATCH मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं। सभी रेलवे सेवा बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया और सड़कें ब्लॉक कर दीं। जम्मू-कश्मीर से सेना लाकर, उसे दिल्ली में तैनात किया। उन्होंने नक्सल-प्रभावित इलाकों से CRPF फोर्स बुलाई और उन्हें दिल्ली में तैनात किया। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के साथ जंग छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस और सेना की ताकत का इस्तेमाल करेंगे?..." उन्होंने आगे कहा, "PM मोदी डरे हुए हैं; उन्हें डर है कि इसके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसीलिए, सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए वे लोगों को ट्रेनों से उठा रहे हैं। सोसायटी में घोषणा करके लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है। दिल्ली पुलिस घरों में जाकर लोगों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लेने को कह रही है लेकिन हम क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। आर्टिकल 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है और हम ठीक यही करने वाले हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, तो उन्होंने, "अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं; वे मुझे गिरफ्तार या हिरासत में ले लें। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। UAPA लगाएं, NSA लगाएं; जो चाहें करें। लेकिन हम आज़ाद और निष्पक्ष चुनाव और इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
08:10:25 AM
जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर भारी सुरक्षा तैनात है. पुलिस, BSF और CRPF के जवान तैनात हैं. प्रदर्शन स्थल के प्रवेश द्वार पर पांच स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
08:10:19 AM
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने और आम लोगों को परेशानी होने की आशंका जताते हुए CJP के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी.
08:10:12 AM
CJP नेता सौरव दास ने प्रदर्शन से पहले ट्रेन, बस और फ्लाइट पर लगी पाबंदियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज दबाने से पूरा देश विरोध का केंद्र बन सकता है. प्रदर्शनकारी सिर्फ अपनी बात सुनने की मांग कर रहे हैं.
08:09:05 AM
VIDEO | Security deployed at Delhi-Noida border ahead of CJP protest. Visuals from Chilla Border. #DelhiNews (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/FUsYAliwwQ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
08:06:52 AM
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke leaves for Delhi ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/EZVIGtq9Tx
— ANI (@ANI) October 10, 2026
08:06:41 AM
दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 6 बजे से राजधानी के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
08:06:20 AM
CJP Protest: दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
08:05:58 AM
दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. CJP ने चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन बुलाया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.