menu-icon
India Daily

LIVE India vs England Live Score U19 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, भारत ने दिया है 412 रनों का लक्ष्य

India vs England U19 World Cup 2026 Final: भारत की बात करें तो उसने  ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर जगह बनाई, और फिर सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराने के बाद सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात दी.

hemraj
India vs England Live Score U19 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, भारत ने दिया है 412 रनों का लक्ष्य
Courtesy: India daily

India vs England U19 World Cup 2026 Final: अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेला जा रहा है. ये मैच जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 411 रन बनाए. 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 10 रन से ज्यादा बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर बेन डॉकिन्स और बेन मेयस हैं.

इससे पहले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली. वो वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे 53 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट जेम्स मिंटो ने लिए.

इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया की निगाहें अपने छठे खिताब पर होगी.भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीते, फिर सुपर सिक्स में पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच भी जीता.दूसरी ओर इंग्लैंड का प्रदर्शन भी ऐसा ही रहा है क्योंकि वे भी अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं.

क्या छठा खिताब जीत पाएगा भारत?

भारत की बात करें तो उसने  ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर जगह बनाई, और फिर सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. 2016 में मिली हार के बाद से भारत U19 वर्ल्ड कप में कभी भी सेमीफाइनल से पहले बाहर नहीं हुआ है.  टूर्नामेंट के पिछले पांच एडिशन में, भारत कम से कम एक बार फाइनल में पहुंचा है और दो बार साल 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है. 

05:55:20 PM

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

 इंग्लैंड का पहला विकेट गिर गया है. अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया. वो 17 रन ही बना सके.

05:36:17 PM

इंग्लैंड की तरफ से बीजे डॉवकिंस और जोसेफ़ मूर्स की सलामी जोड़ी मैदान में

भारत की तरफ से अमब्रिश डाल रहे हैं पहला ओवर

05:05:03 PM

भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 का लक्ष्य

भारत ने इंग्लैंड को अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीतने के लिए 412 रनों का लक्ष्य दिया है.

05:00:07 PM

हेनिल पटेल हुए आउट

हेनिल पटेल 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का नौंवा विकेट गिर गया है.

04:47:49 PM

भारत के 8 विकेट गिरे

खिलन पटेल 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ भारत का आठवां विकेट भी गिर गया.

04:40:02 PM

भारत का सातवां विकेट गिरा

भारत का सातवां विकेट 362 रन पर गिर गया है. अंबरीश 18 रन बनाकर आउट हुए.

04:32:41 PM

भारत का छठा विकेट गिरा

भारत का छठा विकेट गिर गया है. अभिज्ञान कुंडू 40 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर इस समय 44.1 ओवर में 359 रन है.

04:28:01 PM

भारत के 350 रन पूरे

भारत ने 43.3 ओवर में 350 रन पूरे कर लिए हैं. अभिज्ञान कुंडू ने इस ओवर में अभी तक 18 रन ठोक दिए हैं.

04:03:07 PM

भारत का पांचवां विकेट गिरा

भारत का पांचवां विकेट गिर गया है. वेंदात त्रिवेदी को 32 रन पर मिंटो ने आउट किया.

03:53:07 PM

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट गिर गया है. विहान 30 रन बनाकर जेम्स मिंटो का शिकार बने.

03:49:18 PM

भारत का स्कोर 300 पार

भारत का स्कोर 300 रन के पार हो गया है. 34 ओवर में 3 विकेट खोकर भारत ने ये रन बनाए हैं. 

03:31:23 PM

भारत के 29 ओवर में 275 रन

भारत के 29 ओवर में 275 रन बन गए हैं. तीन विकेट गंवाकर टीम इंडिया ने ये रन बनाए हैं. 

03:11:27 PM

वैभव सूर्यवंशी 175 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी  80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके-15 सिक्स जड़े.

03:00:40 PM

वैभव सूर्यवंशी के 150 रन पूरे

वैभव सूर्यवंशी के 150 रन पूरे हो गए हैं. भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है.

02:43:15 PM

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक जड़ दिया है. उन्होंने 55 गेंदों में ये शतक लगाया.

02:35:58 PM

भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारत का दूसरा विकेट गिर गया है. कप्तान आयुष म्हात्रे 53 रन बनाकर आउट हुए.

02:29:21 PM

भारत का स्कोर 150 के पार

भारत का स्कोर 150 रन के पार हो गया है. 18 ओवर में टीम इंडिया ने मात्र एक विकेट गंवाकर ये रन बनाए हैं.

02:07:15 PM

भारत का स्कोर 100 के पार

भारत का स्कोर 13.2 ओवर में 100 रन हो गया है. उसने ये आंकड़ा एक विकेट गंवाकर छूआ है.

01:56:37 PM

वैभव सूर्यवंशी की शानदार फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में फिफ्टी जड़ दी है. 32 गेंदों में उन्होंने ये रन बनाए हैं.

01:38:35 PM

भारत के 50 रन पूरे

8 ओवर में भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी और कप्तान म्हात्रें संभलकर खेल रहे हैं.

01:32:59 PM

भारत का स्कोर 33/1

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1 है. वैभव सूर्यवंशी 22 रन बनाकर नाबाद हैं.

01:21:38 PM

भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट गिर गया है. एलेक्स ग्रीन की गेंद पर एरॉन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

01:16:35 PM

भारत की बल्लेबाजी शूरू

 भारत की बल्लेबाजी शूरू हो गई है. भारत की तरफ से ओपनिंग करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज आए हैं.

01:16:44 PM

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. इंग्लैंड के साथ ये मुकाबला खेला जा रहा है.

12:49:13 PM

भारत का निगाहें छठे खिताब

आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया की निगाहें अपने छठे खिताब पर होगी. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है.