भारत बनाम श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और गाले में अपना पहला टेस्ट शतक लगाकर उस जगह के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की. उन्होंने यह शतक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के सामने लगाया, जो मैच देखने के लिए वहाँ मौजूद थे.
यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रन-आउट के बाद पडिक्कल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और लंच तक टीम का स्कोर 101 रन तक पहुंचाया. ब्रेक के समय राहुल 32 और पडिक्कल 35 रन बनाकर नाबाद थे. बारिश की वजह से हुई देरी के बाद दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सेशन में भी खेलना जारी रखा, अपनी-अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और श्रीलंकाई स्पिनरों को हावी नहीं होने दिया। हालाँकि, टी-ब्रेक के बाद क्रैम्प्स (मांसपेशियों में खिंचाव) की वजह से राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा और उनकी जगह शुभमन गिल क्रीज़ पर आए. पडिक्कल ने अपनी शानदार पारी जारी रखी और शतक पूरा करते हुए दिन को यादगार बना दिया. गिल के टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और सरफराज खान की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था. टेस्ट के पहले दिन पर भारत 288/2. पडिक्कल 131 (नाबाद), पंत 27 (नाबाद).
बता दें फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल हैं. दोनों बल्लेबाज अपने शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. दोनों ने मिलकर 50 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी की है.
06:07:34 PM
टेस्ट के पहले दिन पर भारत 288/2. पडिक्कल 131 (नाबाद), पंत 27 (नाबाद)
05:39:35 PM
बारिश की वजह से थोड़ी देर रुके रहने के बाद, गाले में खेल फिर से शुरू हो गया है. ऋषभ पंत और शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल 239/2 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरे हैं.
05:05:14 PM
स्थिति बिल्कुल भी चिंताजनक नहीं लग रही है. खेल जल्द ही फिर से शुरू होना चाहिए. भारत (239/2) बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है.
04:59:36 PM
शुभमन गिल ने हवा में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग गलत हो गई और लाहिरू उदारा ने आसानी से कैच पकड़ लिया. शुभमन का यह शॉट जल्दबाजी में खेला गया था, क्योंकि यहां हवा में शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी. प्रभात जयसूर्या ने उन्हें 16 रन पर आउट किया. भारत का स्कोर 62.5 ओवर में 236/2.
04:51:57 PM
देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में नंबर 3 पर शानदार पारी खेलते हुए अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पूरी पारी के दौरान जबरदस्त संयम दिखाया और मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया. भारतीय खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने खड़े होकर उनकी इस उपलब्धि के लिए तालियां बजाईं और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी जश्न में शामिल हुए.
04:17:42 PM
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर आए लेकिन राहुल को अपने हाथ में कुछ परेशानी हो रही है. वह वापस जा रहे हैं और लंगड़ा भी रहे हैं. यह भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
04:13:07 PM
टी से ठीक पहले के कुछ ओवरों में केएल राहुल ने तेजी दिखाई. यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा, जिसमें बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन बने. दोनों बल्लेबाज अगले सेशन में अपनी सेंचुरी पूरी करने की कोशिश करेंगे. 53 ओवर में भारत का स्कोर 197/1 है.
03:15:15 PM
श्रीलंका के खिलाफ ये राहुल का चौथा टेस्ट अर्धशतक था और उनके टेस्ट करियर का यह 21वां अर्धशतक रहा.
03:07:38 PM
कमाल लाजवाब राहुल ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत साबित कर दी है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ धीमी लेकिन किफायती शुरुआत करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 127 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किए.
02:41:54 PM
युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने केएल राहुल का साथ देते हुए 81 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा.
02:42:16 PM
लंबे इंतजार के बाद अब मैच एक बार फिर से शुरु हो गया है. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल भारत की पारी को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर से मैदान पर आ चुके हैं.
01:37:43 PM
गाले से मिली तस्वीरों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि मैच जल्द ही शुरु हो सकता हैं. हालांकि अभी तक खेल के दोबारा शुरू होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है, अंपायर स्टेडियम का जायजा लेने मैदान पर उतरे हैं.
01:31:58 PM
गाले में बारिश रुक गई है और अब कवर हटाए जा रहे हैं. दूसरे सत्र के शुरू होने के आधिकारिक समय की प्रतीक्षा है.
01:29:16 PM
गॉल में बारिश हो रही है जिस कारण मैच लंच के बाद से आगे नहीं बढ़ पाया है. बारिश रुकने के बाद ही हमें खेल के दोबारा शुरू होने का सही समय पता चलेगा.
12:04:11 PM
लंच ब्रेक के लिए खेल थोड़ी देर के लिए थमा है. लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन है. इस दौरान भारत ने 27 ओवर का सामना किया है.
IND 101/1 (27)
12:01:52 PM
केएल राहुल ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ से चौका लगाकर शानदार शॉट खेला. इस चौके के साथ भारत का स्कोर 100 रन पूरा हुआ. इसके अलावा, राहुल और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
IND 100/1 (25.4)
11:38:49 AM
अब ये विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है. ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने केएल राहुल को एक शानदार गेंद से चकमा दिया. गेंद पिच से ऊपर उठी और राहुल ने आगे बढ़कर बचाव करने की कोशिश की. गेंद तेजी से घूमी और उछली, जिससे राहुल का बल्ले का बाहरी किनारा लग गया.
IND 75/1 (18)
11:09:31 AM
यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए. दरअसल यशस्वी सिंगल लेने के लिए दौड़ने ही वाले थे कि केशरा नुवानथा ने रोक दिया. जिस कारण जायसवाल का पैर जमीन पर ही रह गया लेकिन राहुल तब बहुत दूर आ चुके थे और इसका खामियाजा जायसवाल को भुगतना पड़ा.
यशस्वी जायसवाल- 32 (37)
IND- 47-1
10:53:15 AM
तेज गेंदबाजों को कोई मदद न मिलने पर कप्तान ने गेंद ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा को सौंपी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार रन दिए. उनकी गेंदबाजी में कुछ स्विंग और टर्न देखने को मिला.
IND- 38/0 (9)
10:36:54 AM
अच्छी शुरुआत के बाद, यशस्वी जायसवाल ने लाहिरू कुमार के खराब नियंत्रण का फायदा उठाते हुए एक ही ओवर में दो चौके लगाए. कुमार सही लाइन और लेंथ हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और भारतीय बल्लेबाज इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
IND- 25/0 (7)
10:20:29 AM
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से पहली बाउंड्री आई. इस चार के साथ वह 11 गेंदों में 4 रन पर हैं. इससे पहले जायसवाल ने चौका जड़ा था.
IND- 10/0 (4)
10:08:45 AM
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया. सरफराज खान और गुरनूर बरार की जगह नहीं बन पाई है. मध्यक्रम के लिए कप्तान ने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पड्डिकल के ऊपर भरोसा जताया है. वहीं गुरनूर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा पर प्लेइंग में जगह मिली है.
IND- 4/0 (1.4)
10:03:34 AM
IND vs SL पहले टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आया पहला चौका.
09:48:03 AM
आजादी के दिन भारत और श्रीलंका के पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने गॉल में तिरंगा फहराया.
On the occasion of Independence Day, #TeamIndia gathered at Galle to hoist the Tricolour 🇮🇳 ahead of the First #SLvIND Test.#IndependenceDay pic.twitter.com/tHKIggV6AU
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
09:42:36 AM
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
09:41:42 AM
लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
09:33:57 AM
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उन्होंने मेजबान टीम को पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया.
09:14:05 AM
भारत स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.
श्रीलंका स्क्वॉड: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, पसिंदु सूरियाबंडारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असिथा फर्नांडो, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, केशरा नुवांथा, सोनल दिनुषा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके
09:09:10 AM
पूर्व भारतीय क्रिकेट श्रीकांत ने भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज को लेकर तीन भविष्यवाणियां की हैं. उनके अनुसार शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाएंगे, मोहम्मद सिराज... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
09:08:26 AM
भारत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है. पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा.... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...