menu-icon
India Daily

India vs Sri Lanka: कब और कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है. पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. मैच सुबह 10 बजे आईएसटी शुरू होगा. यह सीरीज भारतीय टेस्ट टीम के लिए खास है.

Shilpa Shrivastava
India vs Sri Lanka: कब और कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: भारत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है. पहला टेस्ट शनिवार, 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. मैच सुबह 10 बजे आईएसटी शुरू होगा. यह सीरीज भारतीय टेस्ट टीम के लिए खास है. गौतम गंभीर की कोचिंग में वनडे और टी20 में भारत ने अच्छी सफलता पाई है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप जीते. लेकिन टेस्ट में हाल का रिकॉर्ड कमजोर रहा है. इस साल टेस्ट मैच भी कम खेले गए. अफगानिस्तान के खिलाफ जून वाला टेस्ट ढाई दिन में खत्म हो गया था. यह 2026 का दूसरा टेस्ट होगा. टीम अब अच्छा प्रदर्शन कर मोमेंटम बनाना चाहती है.  

मैच कहां खेला जाएगा?

पहला टेस्ट श्रीलंका के गॉल  इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. गॉल का पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है.  

टीवी और ऑनलाइन कहां देखें?

भारत में यह सीरीज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखेगी. कई भाषाओं में कवरेज मिलेगा. डीडी फ्री डिश वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए सोनीलिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है.  

इंडियन स्क्वाड:

कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल,यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान.  

श्रीलंका स्क्वाड:

कप्तान धनंजय डि सिल्वा, लहिरु उदारा, निशान मदुष्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलन रत्नायके, असिता फर्नांडो, लहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.