IND vs ENG 2nd T20I LIVE Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज एक ऐसा ऐतिहासिक लम्हा देखने को मिला. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सिर्फ 15 साल के बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री की. उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. इसके साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था, जिससे इस मैच की अहमियत दोगुनी हो गई है. इंग्लैंड की पिचों पर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे घातक गेंदबाजों के सामने इस 15 साल के लड़के का असली इम्तिहान होना है.
10:48:52 PM
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला. 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती दो झटकों के बावजूद जेकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी ने इंग्लैंड को एक ओवर पहले जीत दिला दी. सैम करन ने 3 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी भी झकझोर दी.
10:40:38 PM
इंग्लैंड की शानदार जीत. 4 विकेट से मुकाबला जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ उसका सबसे सफल रन चेज़ भी रहा.
10:31:44 PM
सैम करन आउट. हर्षित की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कैच लपका. भारत को अहम विकेट मिला, लेकिन बेथेल अब भी क्रीज पर डटे हैं.
10:26:15 PM
एलबीडब्ल्यू आउट. रिवर्स स्वीप की कोशिश नाकाम रही. रिव्यू के बाद फैसला बरकरार रहा, गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर लगती दिखी और बल्लेबाज को लौटना पड़ा.
10:06:08 PM
बैंटन आउट. अर्शदीप की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर बड़ा शॉट खेला, लेकिन डीप कवर पर तिलक वर्मा ने आसान कैच लपक लिया.
09:49:51 PM
बेथेल-बैंटन की मजबूत साझेदारी. दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है. 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 90 के पार, भारत को विकेट की तलाश.
09:36:21 PM
पॉवरप्ले में इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की है, 3 विकेट जरूर गिरे हैं, लेकिन टीम ने 61 रन भी बना लिए हैं
09:31:38 PM
अक्षर के खाते में पहला विकेट. भारत का रिव्यू सफल रहा और ब्रूक कैच आउट हुए. इसी विकेट के साथ अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया.
09:05:18 PM
बटलर भी आउट. अर्शदीप ने जॉस बटलर को चक्रवर्ती के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया.
09:00:56 PM
पहली गेंद पर अर्शदीप को मिली बड़ी सफलता, फिल सॉल्ट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.
08:53:56 PM
भारत ने बनाए 190 रन. डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दो छक्के जड़े, जबकि अभिषेक ने तेज शुरुआत दिलाई. श्रेयस और किशन ने पारी संभाली, वहीं अंत में तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत 190 रन तक पहुंच गया.
08:50:53 PM
हर्षित राणा आउट. पुल शॉट में बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर बटलर के दस्तानों में समा गई. इसी के साथ भारत की पहली पारी समाप्त हुई.
08:31:54 PM
किशन 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. सैम करन की गेंद पर डॉसन ने शानदार कैच लपका. किशन ने 49 रन बनाने के लिए 40 गेंदें खेलीं. T20 के हिसाब से यह बहुत ज्यादा गेंदें हैं.
08:22:24 PM
सैम करन की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे क्रीज से आगे बढ़कर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते हैं लेकिन आसानी से कैच आउट हो जाते हैं. सैम करन को 2 विकेट मिल गए. भारत का स्कोर 164/4 है. अब सब कुछ ईशान किशन पर निर्भर है.
08:11:21 PM
लियाम डॉसन के ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर आउट! एक और ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश, इस बार ऑफ-साइड की तरफ, लेकिन स्पिनर ने उन्हें चकमा दे दिया. लॉन्ग-ऑफ से बाईं ओर दौड़ते हुए टॉम बैंटन ने शानदार कैच पकड़ा. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/3. अब शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं.
07:56:24 PM
भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि डीप में खड़े फिल सॉल्ट ने गेंद का सही अंदाजा नहीं लगाया और कैच छोड़ दिया. आदिल रशीद की गेंद पर ईशान किशन को जीवनदान मिला. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2 है. किशन 24 और अय्यर 20 रन पर खेल रहे हैं.
07:51:31 PM
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2 है. किशन ने 14 गेंदों में 14 रन और अय्यर ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए हैं. रन रेट काफी कम हो गया है. पावरप्ले खत्म हो चुका है और सच कहें तो यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी नहीं है, खासकर सब-कॉन्टिनेंट के बल्लेबाजों के लिए.
07:35:01 PM
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब भारत को दूसरा झटका लग गया है. अभिषेक शर्मा जो सुपर हॉट फॉर्म में दिख रहे थे, वो भी 43 रनों की पारी खेलकर वापिस पवेलियन लौट गए. सैम करन की गेंद पर उन्होंने बल्ला घुमाया लेकिन इस बार गेंद सीधा डीप मिड-विकेट के पास गई और वहां मौजूद टॉम बैंटन ने आसान सा कैच लपक लिया. भारत का स्कोर 65/2 है. कप्तान श्रेयस अय्यर मैदना पर आ चुके हैं.
07:29:22 PM
IPL में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का.
T20I में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का.
07:26:36 PM
डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर वापिस पवेलियन लौट गए. उनसे फैंस को कई उम्मीदें थी लेकिन 15 साल के बल्लेबाज की पारी बहुत ही छोटी रही. इसी के साथ ही टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. भारत का स्कोर अभी 50/1 है. ईशान किशन मैदान पर आ चुके हैं.
07:21:52 PM
अभिषेक और वैभव दोनों लगातार बाउंड्री लगा रहे हैं. छक्का.. चौका.. छक्का.. दोंनों खिलाड़ी अब नहीं रूक रहे. क्या आज भारतीय खिलाड़ी इतिहास रचेंगे. डेब्यू कर रहे वैभव अपनी आईपीएल फॉर्म में खेलते दिख रहे हैं.
07:18:14 PM
आर्चर की गेंद पैड के पास थोड़ी वाइड है और वह इसे फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए मारते हैं. आर्चर ने जल्दी वापसी की. डॉट, सिंगल और फिर एक डॉट. एक और डॉट. मैनचेस्टर में हालात काफी मुश्किल हैं. काफी तेज हवा चल रही है और ऐसा लगता है कि इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है. अभिषेक ने आखिरी गेंद पर किस्मत के सहारे चौका जड़ा. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0 है.
07:10:13 PM
वैभव के सामने डेब्यू कर रहे टंग हैं. सूर्यवंशी ने सिंगल लेकर अपना पहला अंर्तराष्ट्रीय रन बना दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब वैभव से कम से कम 50 रनों की पारी की उम्मीदें होंगी.
07:05:44 PM
अभिषेक के सामने जोफ्रा आर्चर खड़े हैं. सबकी नजरें वैभव पर टिकी हैं. उनकी शुरूआत कैसे रहेगी ये देखना होगा?
06:56:27 PM
भारतीय क्रिकेट के लिए क्या शानदार दिन है! लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार अपना डेब्यू किया. उनके साथी होंगे अभिषेक शर्मा, जो खुद भी एक ज़बरदस्त बल्लेबाज हैं.
06:55:28 PM
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू
06:54:47 PM
वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है. सिर्फ 15 साल की उम्र में डेब्यू कर उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. उन्हें तिलक वर्मा से अपनी कैप मिली. इस बीच, भारत ने टॉस जीतकर मैनचेस्टर में पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली. टीम मैनेजमेंट पर वैभव को खिलाने का बहुत ज्यादा दबाव था. उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था.