menu-icon
India Daily

LIVE ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: चौथे दिन भारत ने दिखाया दम, राहुल-गिल ने इंग्लैंड को विकेट के लिए किया परेशान

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरु हो चुका है. भारत की पहली पारी में 358 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं.

mayank
Edited By: Mayank Tiwari
ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: चौथे दिन भारत ने दिखाया दम, राहुल-गिल ने इंग्लैंड को विकेट के लिए किया परेशान
Courtesy: IDL

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड और भारत के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. इस दौरान भारत ने 2 विकेट गंवाकर बनाए 174 रन बनाए है. विदेशी टीम ने पहली पारी में 669 रन बनाए है. जबकि, क्रीज पर के एल राहुल और शुभमन गिल ने धमाल मचा कर रख दिया हैं. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए थे. ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं.

11:18:17 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: चौथे दिन का खेल समाप्त

चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है. स्टंप्स के समय भातर का दूसरी पारी में 174/2 था. गिल 78 और राहुल 87 रन बनाकर नाबाद रहे.

10:47:31 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत ने छुआ 150 का आंकड़ा

56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/2 है. गिल 71 और राहुल 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बहुत ही धैर्य के साथ खेल रहे हैं.

10:16:57 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: 50 ओवर का खेल समाप्त

50 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का दूसरी पारी में स्कोर 138/2 है. शुभमन गिल 67 और केएल राहुल 62 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं.

09:32:56 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: मुश्किल दौर में के एल राहुल आये काम

टीम इंडिया के मुश्किल दौर में एक बार फिर के एल राहुल काम आए हैं. राहुल ने 141 गेंदों पर जड़ा शानदार अर्धशतक.  

09:14:20 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: 100 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर

टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार  पहुंच गया है. कप्तान गिल और के एल राहुल मैदान पर डटे हुए हैं.  

08:37:50 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: टी ब्रेक के बाद दोबारा खेल शुरू

टी ब्रेक के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है. इंडियन टीम का स्कोर 88/2 है. 

08:18:45 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: टी ब्रेक से पहले 86/2 इंडिया

टी ब्रेक से पहले तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 86 पर पहुंचा है. 

08:11:45 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: कप्तान गिल की फिफ्टी पूरी

कप्तान गिल ने दूसरी इनिंग्स में पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है.  

07:19:50 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: 50 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर

के एल राहुल और कप्तान गिल की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है. 

06:21:37 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू हो गया. विदेशी गेंदबाज लगातार भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. 

05:37:04 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: लंच से पहले भारत ने खो दिए दो अहम विकेट

लंच से पहले भारत ने अपने दो अहम विकेट खो दिए हैं. साईं सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल बिना खाते खोले पवेलियन लौट गए. अब कप्तान गिल और राहुल पर सबकी निगाहें टिकी हैं.  

05:22:22 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत का दूसरा विकेट गिरा

साईं सुदर्शन के जीरो पर आउट होनेके बाद भारत अब बैकफुट पर आ गई है.  

05:20:50 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत को लगा पहला झटका

भारत के युवा बल्लेबाज और ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं .  

05:17:49 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. इस समय मैदान पर राहुल-जायसवाल खेल रहे हैं.  

05:11:11 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: खत्म हुई इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड की खतरनाक पारी पर आखिरकार ब्रेक लग ही गया. अंतिम विकेट के साथ ही विदेशी टीम ने 311 रनों की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती है.  

04:59:55 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा

कप्तान बेन स्टोक्स की आतिशी पारी का आखिरकार अंत हुआ. 141 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रविंद्र जडेजा को मिला विकेट.

04:56:43 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड के 650 रन पूरे

इंग्लैंड के कप्तान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपनी धुआंधार पारी को जारी रखते हुए उन्होंने टीम का स्कोर 650 के पार पहुंचा दिया है.  

04:32:41 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड के 600 रन पूरे

 इंग्लैंड के 600 रन पूरे हो गए हैं. इस समय मैदान पर कप्तान स्टोक्स के साथ कार्स क्रीज पर मौजूद हैं. 

04:20:16 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: बेन स्टोक्स ने लगाया शतक

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली है. उन्होंने 164 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की.

03:53:22 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: भारत को मिली 8वीं सफलता

जसप्रीत बुमराह ने भारत को 8वीं सफलता दिला दी है. उन्होंने लियाम डॉसन को क्लीन बोल्ड कर अपना शिकार बनाया है. डॉसन 26 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.

03:38:26 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड के 550 रन पूरे

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने 550 रन पूरे कर लिए हैं.

03:33:10 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरु

मैनचेस्टर टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरु हो चुका है और इंग्लैंड के लिए क्रीज पर बेन स्टोक्स और लियाम डॉसन मौजूद हैं.

03:18:41 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: मैनचेस्टर में फिलहाल रुकी बारिश

मैनचेस्टर में फिलहाल मौसम साफ नजर आ रही है और बारिश भी थम गई है.

02:43:31 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: जसप्रीत बुमराह टेस्ट से लेंगे संन्यास

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का कहना है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. बुमराह का शरीर उनका साथ नहीं दे रहा है और इसी वजह से वे इस फॉर्मेट को छोड़ सकते हैं.

01:53:02 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: मैनचेस्टर में हो रही बारिश

चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले मैनचेस्टर में भारी बारिश हो रही है. ऐसे में भारत के लिए ये खुशखबरी है क्योंकि बारिश बंद होने के बाद टीम इंडिया के पेसर्स को मदद मिल सकती है.

01:47:57 PM

ENG vs IND 4th Test Live Score Update Day 4: इंग्लैंड की मजबूत स्थिति

इंग्लैंड ने तीसरे का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने पहली पारी में ही 186 रनों की बढ़त ले ली है.