menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran War Live Updates: युद्ध 2-3 हफ्तों में खत्म हो जाएगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यह संघर्ष सिर्फ दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है. इस बीच, अमेरिका और इजरायल के हमले ईरान में लगातार जारी हैं.

Shilpa Shrivastava
US-Israel-Iran War Live Updates: युद्ध 2-3 हफ्तों में खत्म हो जाएगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा
Courtesy: Grok AI

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यह संघर्ष सिर्फ दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है. इस बीच, अमेरिका और इजरायल के हमले ईरान में लगातार जारी हैं. इस्फाहान और फारोखशहर शहरों में दवा कंपनियों और स्टील प्लांटों को निशाना बनाया गया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि वे अमेरिका के साथ बातचीत पर भरोसा नहीं करते. उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन से कुछ संदेश आए हैं, लेकिन कोई असली बातचीत चल रही है. वहीं,, इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दक्षिण लेबनान के घरों को तोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लाखों बेघर हुए लेबनानी लोगों को अब अपने घरों में वापस आने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

09:43:57 AM

ईरान में 800 से ज्यादा हवाई हमले- ईरान

इजरायली सेना ने ईरान पर युद्ध के पहले महीने में किए गए अपने हमलों को लेकर एक लंबा बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि "वायुसेना ने 800 से ज्यादा हमले वाली उड़ानें भरीं, जिनमें लगभग 16,000 अलग-अलग तरह के गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया."

09:43:49 AM

तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बारे में दी जानकारी

IRIB ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के 'डिस्ट्रिक्ट 1' पर बमबारी की गई है. यह शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक समृद्ध इलाका है.
 

09:43:42 AM

इजरायल ने यमन से आई मिसाइल को रोका

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने यमन से दक्षिणी इजरायल की ओर दागी गई एक मिसाइल को रोक दिया है.

09:43:34 AM

दुश्मन के हमले में बंदर अब्बास में यात्री घाट को बनाया निशाना

ईरान के होर्मोजगान प्रांत के एक शीर्ष अधिकारी अहमद नफीसी ने बताया कि दुश्मन के लड़ाकू विमानों ने कुछ घंटे पहले बंदर अब्बास शहर में स्थित 'शहीद हक्कानी यात्री घाट' पर बमबारी की है.

07:42:10 AM

बहरीन में चेतावनी सायरन बजे

गृह मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि वे शांत रहें और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, क्योंकि एक घंटे के भीतर दूसरी बार सायरन जोर-जोर से बज रहे हैं.

07:41:01 AM

सऊदी अरब कुवैत छोड़ने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट तक बस सेवा उपलब्ध कराई

कुवैत न्यूज एजेंसी (KUNA) के अनुसार, दो नए मार्गों के जरिए कुवैत छोड़ने वाले लोग दम्माम शहर में स्थित किंग फहद एयरपोर्ट या कैसूमह हवाई अड्डे तक यात्रा कर सकेंगे.

07:40:57 AM

दो नए ड्रोन रोके गए- सऊदी अरब

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने पिछले कुछ घंटों के दौरान दो और ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया.

07:40:48 AM

अमेरिका दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ देगा- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सेना ईरान में अपना अभियान बहुत जल्द समाप्त कर देगी और दो से तीन हफ्तों के भीतर वहां से निकल सकती है.

06:50:32 AM

दोहा, कतर के उत्तर में एक टैंकर से टकराया अज्ञात प्रोजेक्टाइल

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने बताया कि दोहा कतर से 17 नॉटिकल मील उत्तर में एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल एक टैंकर से टकरा गया.

06:50:19 AM

राष्ट्र को संबोधित करेंगे ट्रंप

ट्रंप रात 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे और ईरान पर महत्वपूर्ण अपडेट देंगे. डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस कून्स ने कहा कि ट्रंप की ईरान नीति से अमेरिका में महंगाई बढ़ गई है.

06:50:03 AM

ईरान के मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दे रहे ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन साथ ही दावा किया कि ईरान समझौते के लिए भीख मांग रहा है.

06:49:55 AM

इजरायली सैनिकों और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई जारी

दक्षिण लेबनान में इजरायली सैनिकों और हिजबुल्लाह के बीच भारी झड़पें जारी हैं. हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजराइल में इजराइली सैनिकों पर और ज्यादा हमले करने का दावा किया है.

06:49:45 AM

बेरूत में मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 7

बेरूत में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. खल्दे और जनाह इलाकों में दो अलग-अलग हमले हुए. मार्च से अब तक इजरायली कार्रवाई में 1200 से अधिक लोग मारे गए और 12 लाख बेघर हुए.