menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel- Iran War Live Updates: ईरान का दावा, केशम द्वीप के ऊपर लड़ाकू विमान को मार गिराया; अमेरिका ने किया खारिज

US-Israel- Iran War Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मिसाइल हमले करते रहे, और अब ये हमले आर्थिक और औद्योगिक ठिकानों को भी निशाना बना रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
US-Israel- Iran War Live Updates: ईरान का दावा, केशम द्वीप के ऊपर लड़ाकू विमान को मार गिराया; अमेरिका ने किया खारिज
Courtesy: Grok AI

US-Israel- Iran War Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मिसाइल हमले करते रहे, और अब ये हमले आर्थिक और औद्योगिक ठिकानों को भी निशाना बना रहे हैं. ईरान ने रात भर तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं. इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को रोक दिया, लेकिन कुछ लोग इस दौरान घायल हुए हैं. ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका और इजराइल से जुड़े कई ठिकानों पर हमला किया है. इनमें अबू धाबी (UAE) में अमेरिकी स्टील उद्योग, बहरीन में अमेरिकी एल्युमीनियम उद्योग और इजराइल की राफेल हथियार फैक्ट्रियां शामिल हैं. यहां जानें सभी लेटेस्ट अपडेट्स.

10:16:18 AM

गुरुवार से अब तक पांच ड्रोन को रोका- सऊदी अरब

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि उसने रात के समय एक ड्रोन को रोका और नष्ट कर दिया. हालांकि, उसने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी.

09:20:37 AM

इजराइल ने ऊपरी गैलिली के लिए रॉकेट और मिसाइल की चेतावनी की जारी

इज़राइल के होम फ्रंट कमांड ने ऊपरी गैलिली क्षेत्र में मलकिया, किर्यात शमोना, तेल हाई और मेटुला के आसपास के इलाकों में रॉकेट और मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की है.

09:19:44 AM

US रक्षा सचिव ने दो और वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया

US के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दो और हाई-रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, US सेना के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख जनरल डेविड होडने और सेना के चैपलिन कोर के प्रमुख मेजर-जनरल विलियम ग्रीन जूनियर को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है. 

09:17:13 AM

मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है हमारी वायु रक्षा प्रणाली- कुवैत

कुवैत की सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली खाड़ी देश के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने का काम कर रही है.

09:15:52 AM

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में लड़ाकू विमान गिराने के ईरान के दावे को किया खारिज 

09:14:57 AM

UN प्रमुख ने मौत और तबाही के दुष्चक्र को तत्काल समाप्त करने का किया आह्वान 

09:08:16 AM

पाकिस्तान में फिर बढ़ीं फ्यूल की कीमत

पाकिस्तान ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की. एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बढ़ोतरी है. यहां डीजल की कीमत 54.9% बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 42.7% बढ़कर 458.40 रुपये प्रति लीटर हो गई. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

09:07:45 AM

ईरान के पुल पर हमले के बाद ट्रंप की चेतावनी

ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाले एक राजमार्ग पुल पर गुरुवार को हवाई हमले हुए. ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

09:07:22 AM

मिडिल ईस्ट जंग में ध्वस्त हुआ ईरान का सबसे ऊंचा पुल

ईरान के अलबोर्ज प्रांत में कराज के पास बन रहा बी1 पुल, मध्य पूर्व का सबसे ऊंचा पुल, अमेरिका-इजराइल के हमले में बुरी तरह तबाह हो गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

09:06:54 AM

पीट हेगसेथ ने किए बड़े बदलाव, आर्मी चीफ को मिला 'जबरन रिटायरमेंट'

ईरान-अमेरिका जंग के बीच पेंटागन में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को अपना पद छोड़ने के लिए कह दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां