menu-icon
India Daily

LIVE US Israel Iran War Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट संकट पर बुलाई बैठक

US Israel Iran War Live Updates: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध अपने 25वें दिन में पहुंच चुका है. हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं और ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हर तरफ से जवाबी हमला किया जा रहा है. ऐसे में इस युद्ध का कोई स्पष्ट अंत नजर नहीं आ रहा है. 

Shilpa Shrivastava
US Israel Iran War Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट संकट पर बुलाई बैठक
Courtesy: Grok AI

US Israel Iran War Live Updates: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध अपने 25वें दिन में पहुंच चुका है. हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं और ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हर तरफ से जवाबी हमला किया जा रहा है. ऐसे में इस युद्ध का कोई स्पष्ट अंत नजर नहीं आ रहा है. हाल में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो ईरान में प्राकृतिक गैस की महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हवाई हमले किए गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुर्रमशहर पावर प्लांट को गैस की आपूर्ति करने वाली एक पाइपलाइन पर हमला किया गया है. इस तरह के हमलों से इस क्षेत्र में बिजली और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. अब तक, न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने इन हमलों की आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी ली है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस लड़ाई को खत्म करने के लिए ईरान के एक नेता से बातचीत कर रहा है. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के लगभग हर दावे को खारिज कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह साफ कर दिया कि इजराइल, ईरान और लेबनान में अपने टारगेट्स पर हमला करना जारी रखेगा. 

11:03:07 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट संकट पर बुलाई बैठक

मिडिल ईस्ट संकट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 11 बजे एक बैठक बुलाई है. इसमें मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा होगी.

10:57:07 AM

ड्रोन एक्टिविटी के बाद बहरीन में Amazon सर्विसेज बाधित- रिपोर्ट

Amazon ने कहा है कि मध्य-पूर्व में चल रहे मौजूदा संघर्ष के बीच बहरीन में उसका Amazon Web Services क्षेत्र बाधित हो गया है.
 

09:10:03 AM

अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरानी एकेदमिक और 2 बच्चे मारे गए: रिपोर्ट

09:09:50 AM

हवाई हमले में एक कमांडर की मौत

शिया समूह ने एक बयान में बताया है कि PMF के एक कमांडर, साद दवाई अल-बैजी मारे गए हैं. बता दें कि पश्चिमी प्रांत अनबार में उनके कमांड हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए थे, जिसमें कमांडर समेत कई अन्य लोग मारे गए थे. 

09:09:43 AM

ईरान ने दागीं मिसाइलें

इजरायली सेना का कहना है कि ईरान से इजरायल के इलाके की तरफ मिसाइलें दागी गई हैं. 

09:09:30 AM

कुवैत की बिजली की लाइनें एयर डिफेंस के टुकड़ों से क्षतिग्रस्त

कुवैत की पावर मिनिस्ट्री ने बताया कि एयर डिफेंस ऑपरेशन के दौरान निकले टुकड़ों से सात हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं. इससे इलाके में बिजली की दिक्कत हो रही है. 

09:09:21 AM

सऊदी अरब ने ड्रोन किए नष्ट 

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने करीब 19 ड्रोन नष्ट कर दिए हैं. यह देश के तेल-समृद्ध पूर्वी प्रांत में हुआ है.

08:50:19 AM

बहरीन ने मिसाइल अलर्ट सायरन एक्टिव

बहरीन ने अपने मिसाइल अलर्ट सायरन एक्टिव कर दिया है. वहीं, कुवैत ने कहा है कि उसकी एयरकर दिए, जबकि कुवैत ने कहा कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम आने वाले हमलों को रोकने की कोशिश कर रहा है.

08:50:01 AM

ईरान के दो महत्वपूर्ण एनर्जी साइट्स पर हवाई हमले

खबरों के अनुसार, ईरान के दो महत्वपूर्ण एनर्जी साइट्स पर हवाई हमले किए गए. इसके साथ ही बताया गया है कि इस हमले से इस्फहान में नैचुरल गैस के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. वहीं, दूसरे हमले में खुर्रमशहर पावर प्लांट को गैस सप्लाई करने वाली एक पाइपलाइन को निशाना बनाया.