menu-icon
India Daily

टेक्सास की वैलेरी रिफाइनरी में धमाका, तीन मिली तक महसूस हुआ झटका! आसमान में नजर आया धुएं के विशाल गुबार

अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट आर्थर में तेल रिफाइनरी पर जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके ने इलाके के कई घरों को हिला दिया. जिसके कारण लोगों में डर का माहौल है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
टेक्सास की वैलेरी रिफाइनरी में धमाका, तीन मिली तक महसूस हुआ झटका! आसमान में नजर आया धुएं के विशाल गुबार
Courtesy: X (@MarioNawfal)

टेक्सास के पोर्ट आर्थर में अमेरिका की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में एक वैलेरो एनर्जी पर सोमवार की शाम जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई. जिसके कारण आसमान में काले धुआं का गुबार नजर आया. इस धमाके ने कई लोगों की धड़कने तेज कर दी, क्योंकि धमाका इतना जोरदार था कि कई घर हिल गए. 

वहां मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धमाका शाम लगभग 7 बजे हुआ. पहले लोगों को आवाज सुनाई दी और फिर आग की लपटें नजर आई. पुलिस ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि धमाका इतना तेज था कि कई मील तक झटका महसूस हुआ. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के चोटिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. 

धमाके के बाद शेल्टर-इन-प्लेस आदेश जारी

स्थानीय प्रशासन ने धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा के लिए शेल्टर-इन-प्लेस आदेश जारी किया. विशेष रूप से पश्चिमी हिस्से के लोगों को घर के अंदर रहने और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई.  घटनास्थल पर स्थिति पर काबू पाने के लिए आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मी कई  घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. इस धमाके के बाद वायु गुणवत्ता की निगरानी पर नजर रखी जा रही है ताकि जहरीले पदार्थों का रिसाव न हो और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर ना पड़े.

टेक्सस परिवहन विभाग ने ड्राइवरों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पोर्ट आर्थर अग्निशमन विभाग के अधिकारी एंटोनियो मिशेल ने बताया कि उनकी यूनिटें घटनास्थल की ओर रवाना हैं. हालांकि धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चला पाया है, पूरी जांच चल रही है.

देश में ईधन के लिए कितना जरूरी आर्थर रिफाइनरी?

वैलेरो पोर्ट आर्थर रिफाइनरी ह्यूस्टन से करीब 90 मील पूर्व में टेक्सास खाड़ी तट पर स्थित है. इस रिफाइनरी में हर दिन लगभग 435,000 बैरल तक भारी कच्चे तेल को प्रोसेस की जाती है. यहां गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन तैयार किया जाता है. खाड़ी तट पर स्थित ऐसी रिफाइनरियां देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बहुत जरूरी हैं. खास कर ऐसे वक्त में जब युद्ध में जंग जारी है. वैलेरो कंपनी ने अभी कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है. अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर धुएं और आग की तस्वीरें शेयर कीं. वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है.