US Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका, इजरायल का ईरान के साथ युद्ध अब भी जारी है. ईरान को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि अब यह जल्दी पीछे नहीं हटेगा. ईरान ने अपने खाड़ी अरब पड़ोसियों के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल ने ईरान के मुख्य प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया ता, जिसके जवाब में ईरान ने कतर की लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सुविधाओं में आग लगा दी.
मिडिल-ईस्ट युद्ध में यह एक बड़ा तनाव है, जिसके चलते दुनियाभर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं. यूएई के तट के पास एक जहाज जल गया और कतर के पास एक अन्य जहाज को नुकसान पहुंचा है. बता दें कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ही, ईरान अपने फारसी खाड़ी के पड़ोसियों की एनर्जी सर्विसेज पर लगातार हमले कर रहा है. इसके चलते, होर्मुज जलडमरूमध्य का शिपिंग चैनल लगभग पूरी तरह से दुर्गम हो गया है.
10:48:39 AM
इन हमलों में दो प्रोडक्शन ट्रेनों को नुकसान पहुंचा है. इनकी सालाना प्रोडक्शन क्षमता 12.8 मिलियन टन है, जो कतर के LNG निर्यात का लगभग 17% है.
10:44:44 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के तेल अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर युद्ध से जुड़ी रुकावटें अप्रैल के आखिरी तक बनी रहती हैं, तो ऑयल की कीमतें इससे ऊपर भी जा सकती हैं.
10:43:12 AM
तेल की कीमतों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 550 अंक और निफ्टी 200 अंक ऊपर खुला.
10:42:29 AM
कतरएनर्जी के सीईओ और एनर्जी मामलों के राज्य मंत्री साद अल-काबी ने बताया कि ईरान द्वारा अपने खाड़ी पड़ोसी देशों पर किए गए हमलों के कारण कतर की लगभग 17 प्रतिशत लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात क्षमता बाधित हो गई है. इससे उन्हें सालाना राजस्व में अनुमानित $20 अरब का नुकसान हुआ है.
10:10:49 AM
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते हवाई युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 16 विमान और 10 रीपर ड्रोन शामिल हैं. तकनीकी खराबी और तालमेल की कमी भी नुकसान की बड़ी वजह बनी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:03:00 AM
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज शाम विदेशी मीडिया से कहा- “सबसे पहले, मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि मैं जिंदा हूं, और आप सब इसके गवाह हैं. अब जब मैंने इस फर्जी खबर का खंडन कर दिया है, तो मैं आपको ऑपरेशन रोरिंग लायन के बारे में ताजा जानकारी देना चाहता हूं.”
08:59:41 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, US और उसके सहयोगियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर भेजे हैं.
08:59:32 AM
ईरान ने गुरुवारको पश्चिम एशिया के देशों से अपील करते हुए कहा कि वो अमेरिका को अपने-अपने इलाकों में मौजूद मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने से रोकें. ईरान का दावा है कि ये बेस मौजूदा संकट की असल वजह हैं और इनका इस्तेमाल तेहरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए किया जा रहा है.
08:59:21 AM
गुरुवार देर रात, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घोषणा करते हुए बताया कि युद्ध ने इस्लामिक गणराज्य को पूरी तरह तबाह कर दिया है. ईरान ने इजराइल की तरफ मिसाइलें दागीं. इससे यरुशलम के ऊपर जोरदार धमाके हुए.