Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज देश सैन्य ताकत के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रदर्शन करेगा. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में महिला दस्तों को तरजीह दी गई है. खास बात ये है कि पहली बार 100 से ज्यादा महिलाएं शंखनाद, नगाड़ों के साथ परेड में हिस्सा लेंगी. यानी सैन्य बैंड के बजाए शंखनाद और नगाड़ों के साथ परेड मार्च पास्ट करेगी. परेड की सभी अपडेट्स के लिए देखें India Daily Live.
12:34:10 PM
टैंगेल फॉर्मेशन में नेतृत्व के दौरान एक डकोटा विमान और सोपानक में दो डोर्नियर विमान शामिल हुए. इस दौरान 'विक' फॉर्मेशन में विमानों ने कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी.
#WATCH | The Tangail formation comprising one Dakota aircraft in lead with two Dornier aircraft in echelon fly over Kartavya Path in 'Vic' formation.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
Specially recorded aerial visuals.#RepublicDay2024 pic.twitter.com/jlHopOKHCG
12:32:13 PM
एक एलसीएच विमान नेतृत्व में और दो अपाचे हेलीकॉप्टर और दो एमके-IV विमान सोपानक में पांच विमानों 'एरो फॉर्मेशन' में कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी.
#WATCH | One LCH aircraft in lead and two Apache Helicopters and two Mk-IV aircraft in echelon fly in five aircraft 'Arrow Formation' over Kartavya Path.#RepublicDay2024 pic.twitter.com/QfPwcMipke
— ANI (@ANI) January 26, 2024
12:11:42 PM
गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ से पूरे विश्व को एक संदेश दिया गया है. संकल्प से सिद्धि के पांच प्रण लिए गए हैं. इनमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, समृद्ध विरासत पर गर्व, एकता और एक जुटता की भावना और लक्ष्य 2027 है.
12:11:59 PM
कर्तव्य पथ पर इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. भारत की विविधता में एकता को दिखाते हुए सैकड़ों कलाकारों ने राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि के सामने अपनी प्रस्तुति दी. इस दौरान संकल्प से सिद्धि तक... वंदे भारतम्.... की एक झलक दिखाई गई.
11:38:53 AM
कर्तव्य पथ पर अरुणाचल प्रदेश के साथ राज्यों की झांकियों का आना शुरू हो गया है. अरुणाचल के पीछे हरियाणा और मणिपुर की झांकी रही. मणिपुर की झांसी में 500 साल पुराना बाजार दिखाया गया.
#WATCH | The tableau of Arunachal Pradesh on Kartavya Path depicts the Singchung Bugun Village Community Reserve, a biodiversity hotspot in the state pic.twitter.com/FfYjvcv3GF
— ANI (@ANI) January 26, 2024
11:20:20 AM
कर्तव्य पथ पर पहली बार कई दस्तों को उराया गया है. इसी क्रम में सीआरपीएफ का पहला महिला बैंड दस्ता भी शामिल हुआ.
11:17:37 AM
गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का महिला बैंड का दस्ता आया. इस दस्ते ने देशभक्ति की मधुर धुन से सभी को मंत्रमुग्ध किया.
11:10:58 AM
गणतत्र दिवस परेड में पहली बार मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का दस्ता शामिल हुआ है. इसमें सेना की चिकित्सा सेवा में शामिल होने वाली महिला जवान शामिल हुईं.
11:07:43 AM
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पूरी तरह से महिला कंटिंजेंट ने राष्ट्रपति को सलामी दी. इस टुकड़ी में सेना, वायुसेना और नौसेना की महिला जवान शामिल हुईं.
11:03:17 AM
मद्रास रेजीमेंट और गढ़वाल राइफल्स की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर जौहर दिखाया. इस दौरान बैंड की धुन पर कदम ताल की.
10:50:59 AM
कर्तव्य पथ पर अगला दस्ता टैंक टी-90 भीष्म का है. ये तीसरी पीढ़ी का टैंक है.
10:49:27 AM
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे पहले फ्रांस के दस्ते ने परेड के दौरान सलामी दी.
10:41:24 AM
देश का 75वां गणतत्र दिवस समारोह शुरू हो गया है. शंखनादों के साथ परेड का आगाज हो रहा है. महिला कलाकारों का दस्ता सबसे आगे है.
#WATCH | PM Modi receives President Droupadi Murmu and French President Emmanuel Macron at Kartavya Path for Republic Day celebrations pic.twitter.com/DnHM29vtPi
— ANI (@ANI) January 26, 2024
10:26:18 AM
75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे.
10:23:43 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फ्रांसीसी राष्ट्रपति और 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के साथ रवाना हो रही हैं.
10:19:17 AM
नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ के लिए रवाना हो गए हैं.
10:10:43 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीद स्मारक पहुंच चुके हैं. रक्षा मंत्री राजनीथ सिंह ने यहां उनका स्वागत किया. पीएम मोदी देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद गणतंत्र दिवस का समारोह शुरू होगी.
09:57:09 AM
दूरदर्शन के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल विकास कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
09:44:02 AM
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे.
09:25:06 AM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया है. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
#WATCH | On 75th Republic Day, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath unfurls the national flag in Lucknow pic.twitter.com/DZdbP4nJ9O
— ANI (@ANI) January 26, 2024
09:18:35 AM
महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ मुख्यालय पर तिरंगा फरहाराय है.
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ कार्यालय महल (नागपुर) में आयोजित कार्यक्रम में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
— RSS (@RSSorg) January 26, 2024
On the occasion of #RepublicDay , Pujaneeya Sarsanghchalak, Dr. Mohan ji Bhagwat unfurled the National flag at the RSS HQ at Mahal,Nagpur pic.twitter.com/tBI7UEVoii
09:05:54 AM
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में परेड देखने के लिए दर्शक पहुंचने लगे हैं. कर्तव्य पथ के दोनों और भारी संख्या में दर्शक बैठे हैं.
08:24:13 AM
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और सभी एयरवॉरियर और देशवासियों को को गणतंत्रदिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं.
Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal VR Chaudhari and all #AirWarriors wish all our fellow citizens best wishes on the occasion of #RepublicDay.#SakshamSashaktAtmanirbhar pic.twitter.com/jPOFxDFufR
— Indian Air Force (@IAF_MCC) January 26, 2024
08:16:14 AM
देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सेना की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं हैं.
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनरल मनोज पाण्डे #सेनाध्यक्ष और #भारतीयसेना की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।#भारतीयसेना#गणतंत्रदिवस#परिवर्तनकेपथपर#RepublicDay#IndianArmy#OnPathToTransformation pic.twitter.com/nA47s0lfQQ
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) January 26, 2024
08:14:00 AM
भारत के सशस्त्र सैन्य बल आईटीबीपी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करके 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है.
समस्त देशवासियों को सरहद के सेनानियों की ओर से 75वें गणतंत्र दिवस की अशेष शुभकामनाएँ! #जयहिन्द #ITBP#HIMVEERS#गणतंत्र_दिवस #RepublicDay2024 pic.twitter.com/l75WhSK51H
— ITBP (@ITBP_official) January 26, 2024
08:10:01 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.
#UPCM @myogiadityanath ने 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 26, 2024
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। अमृतकाल का विशिष्ट… pic.twitter.com/zvbLTi3f5M
08:07:08 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर की है.
देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2024
Best wishes on special occasion of the 75th Republic Day. Jai Hind!
07:58:48 AM
दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए लोग कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे हैं. सुरक्षा कर्मी सभी जरूरी जांचों के बाद उन्हें आगे भेज रहे हैं.
#WATCH | Delhi: People reach Kartavya Path to watch the Republic Day Parade today pic.twitter.com/LaFYNQB69A
— ANI (@ANI) January 26, 2024
07:26:19 AM
भारत में 75वें गणतंत्र दिवस की सुबह हो चुकी है. कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान देश की बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य दर्शन कराएंगी. इस बार कर्तव्य पथ पर आपको लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ भारत की नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा.
07:22:29 AM
हिंद की वीर बेटियां... देखें India Daily Live की खास रिपोर्ट
“हिन्द की वीर बेटियां”
— India Daily Live (@IndiaDLive) January 25, 2024
देखिए #IndiaDailyLive पर '26 जनवरी स्पेशल'#RepublicDay2024 #RepublicDay #RashtraKoSamarpit #AbIndiaDaily @adgpi @IAF_MCC @indiannavy @ShamsherSLive @surabhi_tiwari_ @aryaswati18081 @BebakRashmi @Imsonikasingh @Tarannum_Jhn pic.twitter.com/TjxQSVYV4G
07:20:47 AM
दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी की हरियाणा से सटी सीमा बदरपुर पर वाहनों की सघन चेकिंग के बाद निकाला जा रहा है.
#WATCH बदरपुर, दिल्ली-हरियाणा सीमा: 75वें गणतंत्र दिवस से पहले बदरपुर सीमा क्षेत्र के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। pic.twitter.com/dfLwa8Jy37
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
07:18:07 AM
देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का उल्लास है. इस मौके पर तेलंगाना के हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, काचीगुडा रेलवे स्टेशन और रेल निलयम को ट्राई कलर (तिरंगा रोशनी) से सजाया गया है.
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, काचीगुडा रेलवे स्टेशन और रेल निलयम को तिरंगे के रंग की रौशनी से सजाया गया। (25.01) pic.twitter.com/5LVUQLS6gS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
07:13:30 AM
फ्रांस से 95 सदस्यीय मार्चिंग दल और 33 सदस्यीय बैंड दल 75वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल लड़ाकू जेट और मल्टीरोल टैंकर परिवहन विमान भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे.
07:07:55 AM
इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा. रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय लगातार तीसरे साल 'नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति- संकल्प से सिद्धि' विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 'वंदे भारतम' प्रस्तुत करेंगे. करीब 1,500 महिला नर्तक विविधता में एकता का संदेश देते हुए रंगारंग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.
07:07:33 AM
सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी. पहली बार परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ करेंगी. परेड की शुरुआत महिला कलाकारों की ओर से बजाए जाने वाले शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ होगी. परेड में पहली बार सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट करती हुई दिखाई देगी. सीएपीएफ दल में महिला कर्मी भी परेड में शामिल होंगी.
07:06:50 AM
इस साल गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत: लोकतंत्र की मातृका' है, जो देश की आकांक्षाओं और लोकतंत्र के पोषक के रूप में इसकी भूमिका का प्रतीक है. इससे पहले, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा था कि परेड में महिला मार्चिंग टुकड़ियों का बड़ा हिस्सा होगा, जिसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी), केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की अधिकांश झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता और प्रगति का प्रदर्शन करेंगी.
06:59:17 AM
गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे. वहीं देश के शहीदों को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद समारोह स्थल पर पहुंचेंगे. रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों बग्गी से समारोह स्थल पहुंचेंगे.