menu-icon
India Daily

UN में ट्रंप का ऐलान, समझौता नहीं तो खत्म कर देंगे ईरान, रूस को भी दो टूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता तो अमेरिका उसके शासन को पूरी तरह खत्म करने की कार्रवाई कर सकता है.

auth-image
Shanu Sharma

UNGA में अपने करीब 40 मिनट के संबोधन के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते और सैन्य कार्रवाई के बीच विकल्प का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता तो अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म करने की कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रंप ने अपने भाषण में AI के अंतरराष्ट्रीय नियमन का भी विरोध किया और अमेरिका की सैन्य ताकत को रेखांकित किया. भाषण के कई दावों की बाद में फैक्ट-चेकिंग हुई. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और वेनेजुएला को मिलाने पर दुनिया के 60 प्रतिशत से ज्यादा तेल पर उनका नियंत्रण है. हालांकि, स्वतंत्र फैक्ट-चेक के मुताबिक यह आंकड़ा सही नहीं है. इसके अलावा उन्होंने वैश्विक मंच से रूस को भी दो टूक संदेश दिया है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को पूरा देखें.