Parliament Monsoon Session LIVE Updates: संसद का मानसून सत्र आज तीसरे दिन पहुंच गया है. विपक्ष और सरकार के बीच एक बार फिर तीखी बहस होने की संभावना है. NEET पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर डोनेशन घोटाले जैसे मुद्दे लोकसभा और राज्यसभा दोनों में छाए रहने वाले हैं.
पहले दो दिनों में विपक्ष ने NEET विवाद पर तुरंत चर्चा की मांग की और संसद के अंदर-बाहर प्रदर्शन किए. सत्र कई बार स्थगित होना पड़ा. मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दिया. सरकार का कहना है कि वह परीक्षा विवाद पर चर्चा के लिए तैयार है.
आज भी दोनों सदनों में कई बार स्थगन हुआ. विपक्षी सांसदों ने NEET मुद्दे, छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर डोनेशन चोरी के मामले में नारेबाजी की. विधायी कामकाज लगभग ठप रहा. सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और विपक्ष में डेडलॉक टूटता है या नहीं. INDIA गठबंधन विस्तृत बहस की मांग कर रहा है, जबकि सरकार विधायी एजेंडा आगे बढ़ाना चाहती है. यह सत्र काफी तनावपूर्ण और दिलचस्प होने वाला है.
03:05:36 PM
राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
02:53:49 PM
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “INDI गठबंधन का व्यवहार बहुत अनुत्तरदायी है. वे संसद में लोकतंत्र विरोधी आचरण कर रहे हैं. किरेन रिजिजू ने साफ कहा है कि सरकार NEET पेपर लीक समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. हमारी सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी है.”
02:45:00 PM
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हमने 10 घंटे के लिए वंदे मातरम् पर चर्चा की थी. अब फिर वंदे मातरम् के लिए बिल लेकर आ रहे हैं... लंबी चर्चा ठीक ढ़ंग से क्यों नहीं हो सकती है?"
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हमने 10 घंटे के लिए वंदे मातरम् पर चर्चा की थी। अब फिर वंदे मातरम् के लिए बिल लेकर आ रहे हैं... लंबी चर्चा ठीक ढ़ंग से क्यों नहीं हो सकती है?" pic.twitter.com/bHlPT263tZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
02:14:47 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 03:00 PM@VPIndia pic.twitter.com/iwULrtBiAM
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
02:14:24 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 23.07.2026@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/wMTi6Ruhrj
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
01:09:58 PM
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आप (मीडिया) यह सब क्या कहेंगे - क्या यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है? अब आप सभी को सच दिखाना और बोलना शुरू कर देना चाहिए।" pic.twitter.com/yD1tv33A3L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
12:25:31 PM
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "पिछले 3 दिनों से हम NEET एग्जाम पेपर लीक पर चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एडजर्नमेंट मोशन ला रहे हैं. लेकिन सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "पिछले 3 दिनों से हम NEET एग्जाम पेपर लीक पर चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एडजर्नमेंट मोशन ला रहे हैं। लेकिन सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है। कल, जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन… pic.twitter.com/iuBsZqj1ww
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
12:13:34 PM
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार संसद में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंत्री ने कहा कि चर्चा के लिए तय प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए और चर्चा की तारीख और अवधि सभी दलों से बातचीत के बाद तय की जाएगी. उन्होंने कहा, "जब कोई चर्चा होती है, तो वह एक खास नियम के तहत होती है और इसके लिए जरूरी इंतजाम करने पड़ते हैं. मेरा आग्रह है कि चर्चा कब होगी, कितनी देर चलेगी और किस नियम के तहत होगी, इस पर फ़ैसला लोकसभा स्पीकर सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत करके लें. सरकार NEET और पेपर लीक के मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारे युवाओं के भविष्य के लिए, हम चाहते हैं कि सभी साथ आएं और इस मामले पर सार्थक चर्चा करें."
12:07:24 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/N733JYzBWW
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
12:04:39 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@VPIndia pic.twitter.com/7m9pT12LQC
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
11:18:03 AM
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है. राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए."
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए। जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना… pic.twitter.com/R0E2EGrv2T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
11:16:52 AM
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमें सोचना चाहिए कि सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है। सरकार पर किस तरह का दबाव है? क्या मंत्री के पास सरकार के सीक्रेट्स हैं जिसकी वजह से वह उन्हें नहीं हटा पा रही है? सरकार डरी हुई है।" pic.twitter.com/93Lm1GrxPn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
11:11:16 AM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon@VPIndia pic.twitter.com/sJD7t56OfB
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
11:04:42 AM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/jRFQDtsBdI
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
11:03:37 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live: https://t.co/734v9t0EJC pic.twitter.com/WzsUaHei5I
11:03:27 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/1lHuSeoFk5
10:59:46 AM
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस नीट मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा,"हम छात्र के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। छात्र के साथ जो हुआ वो सही है या गलत ये आप ही बताए...बच्चे हैं सारे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मुद्दा महत्वपूर्ण है सारे… pic.twitter.com/NDg59syF7y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
10:57:10 AM
VIDEO | Delhi: Parliament Monsoon Session: Opposition leaders, including LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav and others stage a protest on the Parliament premises wearing black clothes.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/kiqQiVEq9K
10:43:30 AM
सांसद जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है. इसमें उन्होंने NEET पेपर लीक समेत देशभर में परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर चर्चा के लिए आज के कामकाज को रोकने की मांग की है.
10:43:24 AM
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने भारत की परीक्षा प्रणाली में आई बड़ी गड़बड़ियों पर तत्काल चर्चा के लिए नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
10:35:37 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
Today in #LokSabha and #RajyaSabha#Parliamentsession@KirenRijiju @arjunrammeghwal @DrLMurugan@LokSabhaSectt pic.twitter.com/Wr6kmAEGSp
09:36:03 AM
कांग्रेस सांसद K सुरेश ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वे सांसदों पर पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा करना चाहते हैं. इस नोटिस में हालिया झड़पों का जिक्र है और सदन में इस मुद्दे पर विस्तृत बहस की मांग की गई है.
09:35:56 AM
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वे चाहते हैं कि सदन 20 जुलाई को संसद के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा करे.
09:35:48 AM
22 जुलाई के लोकसभा के कामकाज की सूची के अनुसार, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026' को चर्चा और पारित करने के लिए पेश करेंगे.
09:35:38 AM
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में कामकाज रोकने (सस्पेंशन ऑफ बिजनेस) का नोटिस दिया है. वे अवसरवादी तरीके से बड़े पैमाने पर हो रहे दल-बदल को रोकने के लिए नए दल-बदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा चाहते हैं.
09:35:22 AM
AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कामकाज रोकने (सस्पेंशन ऑफ बिजनेस) का नोटिस दिया है. वे NEET-UG पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की विफलता, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा की मांग कर रहे हैं.
09:35:10 AM
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वे एक ऐसे नए दल-बदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा करना चाहते हैं जो बड़े पैमाने पर दल-बदल को रोके, लेकिन साथ ही जायज असहमति की गुंजाइश भी रखे.
09:34:53 AM
आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है. आज भी नीट पेपर मामले के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी रहने वाला है.