menu-icon
India Daily

हनुमान जी के इन नामों पर रखें अपने बच्चे का नाम, किस्मत रहेगी मेहरबान

Lord Hanuman: अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो आप अपने बच्चे का नाम उनके इन खूबसूरत और मॉर्डन नामों पर रख सकते हैं. 

India Daily Live
हनुमान जी के इन नामों पर रखें अपने बच्चे का नाम, किस्मत रहेगी मेहरबान
Courtesy: pexels

Lord Hanuman: कहा जाता है कि भगवान का नाम मात्र लेने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. वहीं, संकटमोचन हनु्मान का नाम लेने मात्र से कष्ट ही नहीं नकारात्मक शक्तियां भी दूर भाग जाती हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे का नाम ही भगवान हनुमान के नामों पर रख देते हैं तो इससे आप जब-जब अपने पुत्र को पुकारेंगे तो आप भगवान हनुमान का भी स्मरण कर लेंगे.

कलयुग में रामभक्त हनुमान ऐसे देव हैं, जो धरती पर सशरीर हैं. वे इतने अधिक बलशाली हैं कि उनके नाम मात्र से विपत्तियां दूर भाग जाती है. उनका स्मरण व्यक्ति को हर समस्या से बचाए रखता है. इस कारण अगर आप चाहते हैं कि हनुमान जी का नाम हमेशा आपकी जुबान पर रहे तो आप अपने बच्चे का नामकरण भगवान हनुमान के इन नामों पर कर सकते हैं. 

हनुमान जी के इन नामों पर रखें अपने बच्चों के नाम 

1- अगर आप ट्रेडिशनल नाम रखना चाहते हैं तो धनंजय और चिरंजीवी रख सकते हैं. हनुमान जी अजर-अमर हैं, इस कारण वे चिरंजीवी हैं. 

2- भगवान हनुमान जी की माता का नाम अंजनी था. इस कारण भगवान हनुमान को अंजनेय भी कहा जाता है. आप अपने बच्चे का नाम अंजनेय रख सकते हैं. 

3- भगवान हनुमान को वायुदेव का पुत्र भी कहा जाता है. इसके साथ ही उनमें हवा के समान तेज है. उनका एक नाम मनोजव्य भी है. 

4- आप अपने बच्चे का नाम शूर रख सकते हैं. शूर का मतलब वीर होता है.

5- बच्चे का जितेंद्रिय भी रख सकते हैं. इसका मतलब अपनी इंद्रियों को जीतने वाला होता है. 

6- अजेश का अर्थ मजाक करने वाला और जिंदगी के रस को जीने वाला होता है. आप अपने बच्चे का नाम अजेश भी रख सकते हैं. 

7- आप अपने बच्चों का नाम उर्जित रख सकते हैं. इसका अर्थ ऊर्जा से भरपूर होता है. 

8- बच्चे का नाम तेजस रखते हैं तो यह भी हनुमान जी का ही नाम है. इसका अर्थ दीप्तिमान होता है. 

9- विश्वेश का अर्थ परमात्मा होता है. भगवान हनुमान के इस नाम को आप अपने बच्चे को दे सकते हैं. 

10- हनुमान जी के ज्ञानसागर नाम को भी आप अपने बच्चे के लिए रख सकते हैं.