Benefits Of Eating Sesame In Winter : सर्दियों में तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है. इसमें कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें सेलेनियम भी होता है. इस कारण तिल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लोग सर्दियों में तिल के लड्डू भी बनाकर खाते हैं. इसके साथ ही अगर आप तिल का सेवन सर्दियों में करते हैं तो इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है और कई सारी बीमारियों से भी बचाव होता है. आइए जानते हैं तिल खाने से क्या फायदे मिलते हैं.
तिल में कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी6, ई और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है. इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं.
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप तिल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. इस कारण तिल का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस कारण कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है. इस कारण कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में तिल को शामिल कर सकते हैं.
तिल हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद करता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकारण इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमे मैग्नीशियम होता है, जो हाइपरटेंशन को कम करने का काम करता है.
तिल में सेसामिन और सेसमोलिन नामक तत्व पाए जाते हैं. ये लिग्नांस नामक फाइबर के समूह होते हैं. लिग्नांस के प्रभाव से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसके साथ ही यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर भी तनाव करता है. इस कारण तिल का सेवन हमारे हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है.
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से जुड़ीं समस्याएं हो जाती हैं. तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं. जो शरीर की हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है. इस कारण तिल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं.
तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर पाया जाता है. इस कारण तिल का सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद रहता है. रोजाना तिल का सेवन करने से याद्दाश्त कमजोर नहीं होती है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.