menu-icon
India Daily

कंबल को बिना धोएं बदबू मिटा देंगे ये आसान टिप्स

Remove Bad Smell From Blankets: सर्दियों में कंबल 24 घंटे बेड पर पड़ा रहता है. ऐसे में कंबल से बदबू आने लगती है. बदबू के चलते कंबल को ओढ़ना दूभर हो जाता है. ऐसे में आप कंबल को बिना धोएं, कुछ घरेलू उपायों से कंबल की बदबू को दूर करत सकते हैं.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
कंबल को बिना धोएं बदबू मिटा देंगे ये आसान टिप्स
Courtesy: pexels

हाइलाइट्स

  • सर्दियों में कम निकलती है धूप
  • कंबलों में नमी होने के कारण आने लगती है बदबू

Remove Bad Smell From Blankets : सर्दियों के दिनों में ठंड से बचने के लिए कंबल हर किसी का सहारा बनता है. ऐसे में कंबल 24 घंटे बेड पर पड़ा रहता है. अधिकतर लोग हाथ-पैर धोकर सीधे कंबल में बैठ जाते हैं, इस कारण कंबल में नमी और बदबू की समस्या हो जाती है.

इसके साथ ही कई और भी कारण हैं, जिसके कारण कंबल में बदबू की समस्या हो जाती है. इस बदबू को दूर करने के लिए कंबल को धोना एक अच्छा ऑप्शन होता है, लेकिन सर्दियों में कोहरे के चलते धूप न निकलने के कारण कंबल को धोकर सुखाना काफी मुश्किल काम है. ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू तरीकों को अपनाकर कंबल की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. 

फैब्रिक स्प्रे करें यूज

फैब्रिक फ्रेशनर को आप थोड़ी देर के लिए रजाई या फिर कंबल पर छिड़क दें. इसको कुछ देर तक खुली हवा में सूखने दें. इससे भी कंबल की बदबू से छुटकारा मिल जाता है. 

कपूर से दूर होगी बदबू

कपूर से आप कंबल की बदबू को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको कंबल को इसके कवर से अलग करना है और कपूर को कागज में लपेटकर 5 से 6 पोटली बना लें. इसके बाद कवर और कंबल में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कपूर को रखकर दोपहर भर के लिए छोड़ दें. कुछ देर के लिए खुली हवा में इसको फैला दे. ऐसा करने से कंबल की बदबू दूर हो जाएगी. 

एसेंशियल ऑयल से दूर होगी गंध

कंबल की बदबू को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल का छिड़काव आप पूरे कंबल पर कर दें. इसके साथ ही आप कॉटन बॉल्स को तेल में भिगोकर कंबल पर लगा सकते हैं. ऐसा करने से भी कंबल की बदबू दूर हो जाती है. 

बेकिंग सोडा से दूर होगी बदबू

बेकिंग सोडा से भी कंबल की दुर्गंध दूर हो सकती है. इसके लिए आप बेकिंग सोड़ा को कंबल पर छिड़क दें. इसके बाद वैक्यूम से कंबल को साफ करें औक कुछ देर के लिए खुली हवा में फैलाकर रख दें. ऐसा करने से कंबल की गंध दूर हो जाएगी.