menu-icon
India Daily

सौंफ खाने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां

Fennel Seeds Benefits: सौंफ का उपयोग भारतीय रसोइयों में एक मसाले के दौर पर किया जाता है. यह किसी भी डिश के स्वाद को दोगुना ही नहीं करता है बल्कि शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता भी है. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
सौंफ खाने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां
Courtesy: freepik

हाइलाइट्स

  • ब्लड प्रेशर करती है कंट्रोल
  • मोटापा होता है दूर

Fennel Seeds Benefits: सौंफ को कई डिशेज में यूज किया जाता है. यह किसी भी डिश के स्वाद को दोगुना करने का काम करती है. सौंफ फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम आदि कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इस कारण इसका सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह कई प्रकार की बीमारियों को आपसे दूर रखने में मदद करती है. खाली पेट सौंफ का पानी पीने से आप कई प्रकार की बीमारियों से बचे रह सकते हैं. 

मोटापा रहता है दूर

सौंफ का सेवन करने आपको ओवरईटिंग नहीं हो पाती है.यह आपको ज्यादा खाना खाने से रोकती है. इस कारण यह वजन को कंट्रोल रखने में आपकी मदद करती है. सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है. 

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सौंफ को चबाने से आपकी लार में पाचक एंजाइम की मात्रा इनक्रीज होती है. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में हेल्प करती हैं. इस कारण सौंफ चबाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

कब्ज होता है दूर

अगर आप कब्ज या फिर पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो सौंफ आपके लिए औषधि का काम कर सकती हैं. सौंफ का सेवन करने से खाने को पचाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही कब्ज से भी निजात मिलता है. 

चेहरे पर आता है ग्लो

खाली पेट सौंफ का सेवन आपके खून को साफ करता है. इस कारण इससे आपकी स्किन पर होने वाले मुंहासे आदि ठीक हो जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. 

पीरियड्स में है फायदेमंद

सौंफ का सेवन करने से मासिक चक्र नियमित बना रहता है. इसके साथ ही पीरियड्स से जुड़ीं अन्य बीमारियों का भी खतरा काफी हद तक कम रहता है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.